देश

BRICS Summit के दूसरे दिन ताबड़तोड़ बैठकों का रिकॉर्ड बनाएंगे पीएम मोदी, देखें शेड्यूल

राजधानी के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) का आज दूसरा और अंतिम दिन है. आज के दिन ब्रिक्स सदस्य देशों, पार्टनर देशों और आउटरीच आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. आधिकारिक ग्रुप फोटो के बाद आज का मुख्य खुला सत्र शुरू होगा, जिसका मुख्य विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना’ रखा गया है.

दो दिवसीय इस महासम्मेलन का समापन ऐतिहासिक ‘न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन’ (New Delhi Declaration) के विमोचन के साथ होगा. आज का दिन पीएम मोदी के बैठकों के नाम होगा. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 7 बड़ी बैठकें करने वाले हैं.

मिनट-टू-मिनट शेड्यूल (PM Modi BRICS Summit Schedule)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर से लेकर शाम तक लगातार 7 हाई-लेवल द्विपक्षीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. आज का पूरा टाइमटेबल इस प्रकार है.

  • दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ बैठक.
  • दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ वार्ता.
  • दोपहर 3:30 बजे: मिस्र (इजिप्ट) अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ मीटिंग.
  • शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय चर्चा.
  • शाम 4:40 बजे: बुरुंडी गणराज्य के राष्ट्रपति एवारिस्टे नदाइशमिये के साथ बैठक.
  • शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया संघीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ वार्ता.
  • शाम 5:40 बजे: युगांडा गणराज्य की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ आखिरी कूटनीतिक बैठक.

‘न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन’ के साथ होगा भव्य समापन (BRICS Summit 2026 Update)

आज के इन सभी सत्रों और बैठकों के बाद ब्रिक्स 2026 का आधिकारिक घोषणापत्र जारी किया जाएगा. कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ (Global South) की आवाज को बुलंद करने और वैश्विक बहुपक्षवाद को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

संजय दत्त ने हरियाणा से SIR पर खोल दिया मोर्चा, दिल्ली की सियासत में मचा भूचाल

Sanjay Dutt On Congress Delhi Protest: कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने घोषणा की…

9 minutes ago

तिलक वर्मा बने संकटमोचक, भारत ने फिर किया कमाल; न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

India vs New Zealand: क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड…

19 minutes ago

‘हम पहले ही जीत चुके…’ JDU MLA अनंत सिंह के दावे से गरमाई बिहार की राजनीति

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि वे चुनाव जीत चुके…

21 minutes ago

UP Special TET 2026 की तारीख घोषित, 31 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड; जानें पूरा शेड्यूल

UP Special TET 2026 परीक्षा 3 नवंबर को दो पालियों में होगी. उत्तर प्रदेश शिक्षा…

23 minutes ago

सोनिया गांधी ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी: ग्रीक रेस्टोरेंट में शुरू हुआ था राजीव संग प्यार का सफर

सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' से पहले राजीव…

44 minutes ago

हैदराबाद और सिकंदराबाद समेत 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, करोड़ों के हेरफेर का खुलासा

ईडी ने 326 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में तेलंगाना के हैदराबाद, सिकंदराबाद और…

46 minutes ago