देश

अगले 11 घंटों में 15 राज्यों में तांडव मचाएगा मौसम…! प्रचंड बारिश और 90 की स्पीड से चलेंगी तूफानी हवाएं

देश में ठंड की दस्तक के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर डराने वाली चेतावनी जारी की है. Aaj ka mausam update के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठे प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Cyclone Akvan) के चलते आज यानी 19 नवंबर 2026 को देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंकों के साथ 110 से 120 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से खतरनाक हवाएं चल सकती हैं.

तूफान के असर से उत्तर और पूर्वी भारत के तापमान में बड़ी गिरावट आने और कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं. आइए जानते हैं आपके राज्य और जिले में आज मौसम कैसा रहेगा.

इन 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों (मछलीपट्टनम और पुरी के बीच) से टकरा सकता है. इसके चलते आज झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक में तूफान का सबसे ज्यादा असर दिखेगा, जिससे पारा 4 से 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है.

दिल्ली और यूपी में कोहरे और बारिश की दोहरी मार

दिल्ली: Delhi weather के मुताबिक, राजधानी में आज घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है. सुबह-शाम 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

उत्तर प्रदेश: UP weather update के मुताबिक, यूपी में घने कोहरे और ठंड के साथ कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी है. गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, कौशांबी, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, सुल्तानपुर और जौनपुर में मौसम बिगड़ने के आसार हैं.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तूफानी बारिश का अलर्ट

बिहार: पटना, सिवान, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

झारखंड: रांची, देवघर, धनबाद, खूंटी, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला और साहिबगंज में आंधी-बारिश के बाद खतरनाक ठंड बढ़ेगी.

पश्चिम बंगाल: हावड़ा, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, झारग्राम, बांकुड़ा और बीरभूम में 70 से 80 किमी/घंटा की हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

देश के प्रमुख राज्यों के हाल:

शहर अधिकतम तापमान (19 नवंबर) न्यूनतम तापमान (19 नवंबर)
दिल्ली 26°C 14°C
मुंबई 33°C 25°C
चेन्नई 31°C 24°C
कोलकाता 23°C 22°C
लखनऊ 28°C 15°C
पटना 28°C 17°C
रांची 24°C 14°C
भोपाल 26°C 16°C
जयपुर 27°C 16°C
शिमला 19°C 08°C
नैनीताल 19°C 09°C

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में घना कोहरा

पहाड़ी राज्य: Aaj ka mausam update के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रामबन, शोपियां, बांदीपोरा, राजौरी, किश्तवाड़, जम्मू और पुंछ में 40-45 किमी/घंटा की हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है. उत्तराखंड (नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऋषिकेश, पौड़ी, उत्तरकाशी) और हिमाचल (चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर) में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी है, जहां मनाली का न्यूनतम पारा माइनस 1 डिग्री तक जा सकता है.

राजस्थान, पंजाब और एमपी: पंजाब के पठानकोट, लुधियाना, जालंधर समेत 8 जिलों, राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर समेत 12 जिलों और मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, कटनी समेत कई जिलों में 15 से 25 किमी/घंटा की हवाओं के साथ घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

आज विजय मुहूर्त पर राहुकाल का साया…! सुबह 7:05 बजे बदल जाएगी तिथि, जानें 19 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग

19 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल नवमी सुबह 7:05 बजे समाप्त होकर दशमी तिथि शुरू…

57 minutes ago

ग्रहों का दुर्लभ संयोग! हर्षण योग में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

आज हर्षण योग और कुंभ राशि में चंद्रमा के संयोग से सभी 12 राशियों के…

1 hour ago

‘2035 इस्लाम बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म…’ प्यू रिसर्च के खुलासे से ग्लोबल डेमोग्राफी में हलचल

Pew Research Center Islam vs Christianity: प्यू रिसर्च सेंटर की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक,…

10 hours ago

प्रिंस विलियम की तारीफ कर पीएम मोदी ने कौन सा संदेश दिया?

पीएम मोदी ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात कर 'अर्थशॉट प्राइज'…

10 hours ago

‘यूपी में होगी बीजेपी की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार…’, सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस और पिछली सरकारों पर बोला तीखा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष साक्षात्कार में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में…

10 hours ago

सुषमा स्वराज भवन में सजेगा सामाजिक न्याय का महामंच, पीएम मोदी करेंगे समापन सत्र को संबोधित

पीएम मोदी 19 नवंबर नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता'…

11 hours ago