1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका और नारी शक्ति की अमर प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आज पूरा देश उनके बलिदान और साहस को याद कर रहा है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें ‘भारत माता की पराक्रमी संतान’ बताया और देश की आजादी के लिए उनके अद्वितीय संघर्ष को नमन किया.
पीएम मोदी ने अपने संदेश में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए लिखा, ‘भारत माता की पराक्रमी संतान रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया.’
भारत माता की पराक्रमी संतान रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। विदेशी हुकूमत के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और अद्भुत शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा कि विदेशी हुकूमत के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और अद्भुत शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी.
गौरतलब है कि रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति में ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी. युद्ध के मैदान में अपने अद्भुत रणकौशल और वीरता से उन्होंने यह साबित कर दिया था कि मातृभूमि की रक्षा के लिए नारी शक्ति किसी से कम नहीं है. यही वजह है कि आज भी देश की युवा पीढ़ी, खासकर भारत की बेटियां, उन्हें अपना सबसे बड़ा आदर्श मानती हैं.
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर आज झांसी से लेकर देश के तमाम हिस्सों में विशेष कार्यक्रमों, गोष्ठियों और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग उनकी वीरगाथा को याद कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: फुल Gen Z मोड में दिखे पीएम मोदी…! GTA 6 के क्रेज के बीच शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या लिखा?
-भारत एक्सप्रेस
Newborn Incident: बिहार के नवादा में सदर अस्पताल से करीब 300 मीटर दूर एक नवजात…
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से…
Begusarai Husband Murder Case: बेगूसराय में धीरज राय की हत्या के मामले में पुलिस ने…
पीएम मोदी कल यानी 20 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…
Sambhal Harihar Mandir Padyatra: संभल में ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में निकली हरिहर…
PUC certificate rules: केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट (PUC) से जुड़े नियमों…