(AI IMAGE)
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है. बुधवार, 25 नवंबर 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिनके झोंके 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं, वहीं उत्तर भारत में घने कोहरे और गिरते तापमान का अलर्ट जारी किया गया है.
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
27 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज सतही हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
राजधानी दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त हल्की धुंध या उथला कोहरा छा सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम है, और बारिश या आंधी की कोई चेतावनी नहीं है. उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि 25 से 30 नवंबर तक कई जिलों में सुबह-रात के समय हल्का से घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
बिहार में भी मौसम शुष्क रहने के साथ अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी, जबकि पंजाब (25 से 27 नवंबर) और हिमाचल प्रदेश (25-26 नवंबर) में घने कोहरे से दृश्यता घटने का अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़िए: LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे
प्रमुख शहरों का क्या है हाल?
| शहर | अधिकतम तापमान (25 नवंबर) | न्यूनतम तापमान (25 नवंबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 25°C | 10°C |
| मुंबई | 34°C | 20°C |
| चेन्नई | 32°C | 24°C |
| कोलकाता | 28°C | 18°C |
| लखनऊ | 26°C | 12°C |
| पटना | 27°C | 19°C |
| रांची | 24°C | 13°C |
| भोपाल | 27°C | 09°C |
| जयपुर | 29°C | 14°C |
| शिमला | 20°C | 08°C |
| नैनीताल | 16°C | 8°C |
उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा और बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि 30 नवंबर तक कई इलाकों में कोहरे का असर दिख सकता है. हरियाणा में आज मौसम साफ रहने के बाद 26 और 27 नवंबर को घना कोहरा छाने का अनुमान है. वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह-रात की ठंड में इजाफा होगा.
-भारत एक्सप्रेस
आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…
आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को Aaj Ka Rashifal के मुताबिक, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण…
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…