देश

अगले 24 घंटे… इन राज्यों पर दिखेगा मौसम का भारी प्रकोप! कहीं घने कोहरे का पहरा, तो कहीं बारिश का अलर्ट

रविवार 29 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम रहने और आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है, जबकि दक्षिण भारत और द्वीपीय क्षेत्रों में बारिश व तेज हवाओं का दौर सक्रिय रह सकता है.

Aaj Ka Mausam अनुमान के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा, जहां गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

वहीं तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

किन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट?

Today weather report के मुताबिक, 29 नवंबर को दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि केरल और माहे के साथ लक्षद्वीप में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी छिटपुट बारिश का अनुमान है, वहीं तमिलनाडु और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

उधर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक व बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि समुद्र में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी और झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं; साथ ही 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का भी अनुमान है.\

प्रमुख सहरों का तापमान:

शहर अधिकतम तापमान (29 नवंबर) न्यूनतम तापमान (29 नवंबर)
दिल्ली 26°C 10°C
मुंबई 33°C 23°C
चेन्नई 30°C 24°C
कोलकाता 26°C 17°C
लखनऊ 27°C 12°C
पटना 27°C 19°C
रांची 24°C 13°C
भोपाल 27°C 09°C
जयपुर 26°C 14°C
शिमला 19°C 08°C
नैनीताल 17°C 08°C

उत्तर भारत में कोहरे की चेतावनी

दिल्ली (29 नवंबर – घने कोहरे का अलर्ट): राजधानी में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है और सड़कों पर दृश्यता कम रहने से यातायात पर असर पड़ सकता है, हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.

उत्तर प्रदेश (29 नवंबर – घने कोहरे की चेतावनी): पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा छाने व दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है, लेकिन दिनभर मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं.

हरियाणा (29 नवंबर – घने कोहरे का अलर्ट): हरियाणा के कई इलाकों के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है; सुबह कम दृश्यता से वाहन चालकों को दिक्कत हो सकती है, जबकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा.

पंजाब (29 नवंबर – घने कोहरे का अलर्ट): पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह घना कोहरा छा सकता है और कम दृश्यता से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है, जबकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा.

हिमाचल प्रदेश (29 नवंबर – घने कोहरे की चेतावनी): खासकर निचले और मैदानी इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है और दृश्यता कम रह सकती है, हालांकि बारिश व बर्फबारी को लेकर कोई प्रमुख चेतावनी नहीं है.

बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा हाल?

बिहार (29 नवंबर – मौसम शुष्क): Aaj Ka Mausam अनुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने और बारिश न होने का अनुमान है; सुबह-रात हल्की ठंड महसूस हो सकती है, लेकिन कोहरे या बारिश का कोई प्रमुख अलर्ट नहीं है.

उत्तराखंड (29 नवंबर – मौसम शुष्क): ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य व शुष्क रहेगा, पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-रात ठंड का असर बना रह सकता है और भारी बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी नहीं है.

राजस्थान (29 नवंबर – मौसम शुष्क): पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है, नवंबर के अंतिम दिनों में रात के तापमान में गिरावट से ठंड महसूस हो सकती है, लेकिन शीतलहर का कोई नया प्रमुख अलर्ट नहीं है.

पूर्वोत्तर के राज्य (29 नवंबर – मौसम अपडेट): नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ताजा पूर्वानुमान में घने कोहरे का अलग से अलर्ट नहीं है (इससे पहले कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई थी), इसलिए रविवार को स्थानीय पूर्वानुमान पर नजर रखना जरूरी रहेगा.

दक्षिण भारत में हल्की बारिश के आसार

तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का खतरा है; केरल व माहे में बारिश का दायरा सीमित रह सकता है और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक व बिजली गिरने की आशंका है, हालांकि भारी बारिश का कोई नया अलर्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का दिसंबर में कनाडा दौरा: ट्रेड डील (CEPA) और डिफेंस कोऑपरेशन पर बड़ा फोकस

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सरकार का बड़ा तोहफा: गेहूं के साथ अब मुफ्त मिलेगी दाल, चीनी, सरसों तेल और हल्दी; जानें किन्हें होगा फायदा

Smart Ration Card Scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना की…

19 minutes ago

US Visa Bulletin: चीन से 8 साल पीछे भारत! आखिर क्यों नहीं घट रहा ग्रीन कार्ड का बैकलॉग? जानें नया अपडेट

US Visa Bulletin December 2026: अमेरिका ने दिसंबर 2026 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया…

35 minutes ago

झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा पूजा करने जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में NH-33 पर स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर में…

54 minutes ago

दिल्ली में घर में लगी आग से 4 लोगों की मौत, ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन

Delhi Fire News: दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार तड़के ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन वाले मकान…

1 hour ago

लॉस एंजिलिस में 5.0 तीव्रता का भूकंप, 40 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज! LAX एयरपोर्ट के टर्मिनल-7 में टूटे शीशे

Los Angeles Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिलिस में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया.…

2 hours ago