देश

ईद के चांद पर बादलों का डेरा! दिल्ली से देवभूमि तक कुदरत का ‘यू-टर्न, मार्च में जैकेट निकालने पर मजबूर हुए लोग

Aaj ka Mausam 21 March 2026: होली के रंग अभी उतरे भी नहीं थे कि ईद की आमद के साथ कुदरत ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है. इस साल ईद के मौके पर आसमान से बरसती राहत की बूंदों ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया है. पिछले कुछ दिनों से सूरज जिस तरह आग उगल रहा था, उसे देखकर लग रहा था कि इस बार की ईद चिलचिलाती गर्मी में गुजरेगी. लेकिन अचानक मौसम ने ऐसा ‘यू-टर्न’ लिया कि लोग फिर से कंबल और जैकेट निकालने पर मजबूर हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों और मध्य भारत तक, हर जगह मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

आइए जानते हैं कि आखिर ये दुर्लभ बदलाव क्यों हो रहा है और आज ईद के मौके पर आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा.

Delhi में मार्च बना ‘दिसंबर’: कोहरे ने चौंकाया

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. महज एक घंटे के भीतर आसमान में काली घटाएं छाईं और ऐसी झमाझम बारिश हुई कि पारे ने सीधा गोता लगा दिया. शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया. यह साल 2020 के बाद मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है.

वहीं, आज यानी शनिवार की सुबह दिल्ली और नोएडा के लोग सोकर उठे, तो बाहर का नजारा दिसंबर जैसा था. चारों तरफ कोहरा छाया था और विजिबिलिटी (दृश्यता) लगभग शून्य हो गई थी. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके पीछे 1000 किलोमीटर लंबा एक ‘रेन बैंड’ है, जो अफगानिस्तान से भारत तक फैला हुआ है. इसी की वजह से मार्च में भी ‘विंड चिल फैक्टर’ पैदा हो गया और हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास होने लगा. आज ईद पर दिल्ली का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 14°C के आसपास रहेगा.

UP: मिला-जुला रहेगा मिजाज

यूपी में आज मौसम मिला-जुला बना हुआ है. कई इलाकों में हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ईद की नमाज और मिलने-जुलने के दौरान राहत मिल रही है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यहां तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है.

उत्तराखंड: बारिश और बर्फ की चादर

देवभूमि उत्तराखंड में तो आसमान जैसे फट पड़ा है. देहरादून में पिछले 28 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, और नैनीताल समेत 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. ठंड इतनी बढ़ गई है कि टिहरी और देहरादून में पारा सामान्य से 10-14 डिग्री नीचे लुढ़क गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 25 मार्च तक यहां ठंड बरकरार रह सकती है.

MP में ओलों की मार और ‘ऑरेंज अलर्ट’

मध्य प्रदेश में भी पिछले 72 घंटों से मौसम ने तबाही मचा रखी है. भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित 42 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने पकी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. ग्वालियर में एक ही दिन में तापमान 10 डिग्री से ज्यादा गिर गया. आज भी टीकमगढ़, रीवा, सतना और शहडोल जैसे 14 जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. किसानों के लिए यह बेमौसम बारिश किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है, क्योंकि इसने गेहूं और फलों की खेती को बर्बाद कर दिया है.

बिहार और राजस्थान का क्या है हाल?

बिहार की राजधानी पटना में मौसम काफी सुहाना बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों की बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है. आज ईद के मौके पर भी पटना में हल्की बारिश और 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. पारे में 3 से 5 डिग्री की और गिरावट आ सकती है, जिससे त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा.

वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां का मिजाज थोड़ा अलग है. पश्चिमी जिलों में सूरज की तपिश फिर से बढ़ने लगी है. हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक रहती है, लेकिन दोपहर में धूप अब पसीने छुड़ाने लगी है. जैसलमेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में आने वाले दिनों में गर्मी और जोर पकड़ेगी.

सेहत का रखे ध्यान

मौसम में इस कदर हो रहे उतार-चढ़ाव का सबसे बुरा असर सेहत पर पड़ता है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंड से वायरल फीवर और सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ गया है, इसलिए ईद की खुशियों के बीच अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें: रानी अवंतीबाई की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह का संदेश, 1857 की वीरांगना के साहस और बलिदान को किया याद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

2 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

13 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

22 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

24 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

34 minutes ago

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर एमपी बीजेपी का बड़ा अभियान, सभी 230 विधानसभाओं में तैनात होंगे सेवा दूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…

36 minutes ago