सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी से मौसम हर पल करवट ले रहा है. कभी बारिश तो कभी धूप खिली हुई है. हालांकि इससे गर्मी से राहत जरूर मिली है. हाल ही में हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया था, वहीं अब गर्मी फिर से तेवर दिखा रही है. दोपहर में तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि सुबह और शाम मौसम सुहावना बना रहा.
वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर 9 और 11 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है. इस लिहाज से तापमान में बदलाव जारी रहेगा. बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में आमतौर पर अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक बना रहता है.
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में दिन में बादल छाए रहे. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया.
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 यानी मध्यम श्रेणी में रहा. एक्यूआई 0 और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.
भारत मौसम विज्ञान भवन के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में दिल्ली का तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं राजधानी में बारिश होने की गतिविधियां कम हो गई हैं. मंगलवार को बारिश हुई, लेकिन कल बुधावार को मौसम साफ रहा. अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में 34 से 36 डिग्री तक तापमान जा सकता है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…