मनोरंजन

Bholaa Box Office Collection: 60 करोड़ के पार हुई भोला की कमाई, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से अधिक वक्त हो गया है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.वहीं फिल्म का कलेक्शन भी उम्मीद से काफी कम रहा है. अजय की एक्शन से भरपूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक गुड फ्राइडे के मौके पर ‘भोला’ के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है. तो आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के 9वें दिन और दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने कितना बिजनेस किया है.

रिलीज के 9वें दिन भोला ने किया बिजनेस

अजय देवगन की आखिरी रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी. अजय स्टारर ‘दृश्यम 2’ और ‘भोला’ दोनों ही रीमेक हैं लेकिन इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे काफी अलग हैं. ‘दृश्यम 2’ ने अपने पहले हफ्ते में 104 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ‘भोला’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन आधा भी नहीं हो पाया है. इसी बीच ‘भोला’ की 9वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भोला’ ने 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये बटोरे हैं. इसके बाद ‘भोला’ की कुल कमाई अब 62.68 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी Nissan Patrol SUV, आर्मर्ड और एडवांस फीचर्स से लैस है कार, भारत में नहीं हुई लॉन्च

‘भोला’ साल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की रीमेक ‘भोला’ साल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी वहीं ‘भोला’ में खुद अजय देवगन द्वारा निर्देशित और फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई. उम्मीद से कम कलेक्शन के बावजूद, भोला अभी भी पठान और तू झूठी मैं मक्कार के बाद 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. घरेलू बाजारों में ‘पठान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से अधिक है और टीजेएमएम भी 130 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक एकत्र करने में सफल रही है. वहीं बता दें कि अजय देवगन की अगली बड़ी रिलीज अमित शर्मा द्वारा निर्देशित ‘मैदान’ है. यह फिल्म जून में पर्दे पर आएगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

48 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago