देश

Aaj Ka Mausam: मौसम में होगी बड़ी तबदिली; क्या अब बरसेंगे ओले? जानें IMD ने क्यों जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम के मिजाज में इन दिनों बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां फरवरी के महीने में ही लोगों को मार्च-अप्रैल वाली गर्मी सताने लगी थी, वहीं अब एक नए ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) ने आकर सारा खेल पलट दिया है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे देश के कई राज्यों के लिए काफी अहम रहने वाले हैं. कहीं आसमान से राहत की बूंदें गिरेंगी, तो कहीं पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने वाली है.

दिल्ली-NCR: आंधी-बारिश और बदलता मिजाज

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में आज यानी 18 फरवरी को मौसम करवट ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का पारा 31 डिग्री के पार चला गया था, लेकिन आज दोपहर बाद से यहां धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की पूरी संभावना है. हवाएं 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे दिन में हल्का अंधेरा भी छा सकता है. गुरुग्राम में भी आंधी का अलर्ट है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी; 22 फरवरी से दिल्ली का तापमान फिर से उछाल मारेगा और 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

UP-बिहार: कहीं बारिश, कहीं चिलचिलाती धूप

यूपी में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं. पश्चिमी यूपी के जिलों (मेरठ, आगरा, सहारनपुर) में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. वहीं, राजधानी लखनऊ और प्रयागराज जैसे पूर्वी हिस्सों में खिली हुई धूप निकल रही है, जहां तापमान 28 से 30 डिग्री तक जा रहा है. बिहार की बात करें तो यहां सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही बादलों और धूप की लुका-छिपी के बीच तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा.

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान

पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग में दिखने वाला है, जहां मध्यम बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को खास सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को लेकर सावधान रहें, क्योंकि ओलावृष्टि नुकसान पहुंचा सकती है.

झारखंड और पश्चिम बंगाल: गर्मी ने दी दस्तक

झारखंड के चाईबासा में पारा 33 डिग्री के ऊपर जा चुका है, यानी वहां गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, गुमला एक ऐसा जिला है जहां अब भी न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के आसपास है और ठंड जाने का नाम नहीं ले रही. वहीं, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में यहां का तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं. दार्जिलिंग जैसे पहाड़ी इलाकों में पारा 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

पहाड़ों पर बर्फबारी का नजारा

अगर आप इन दिनों पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है. इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आएंगी और जो गर्मी समय से पहले आ गई थी, उस पर थोड़ी लगाम लगेगी.

ये भी पढ़ें: भारत की तारीफ में फ्रांस के राष्ट्रपति ने पढ़े कसीदे, मैक्रों बोले- दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

2 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

35 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

47 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago