देश

मौसम बदलेगा अपना मिजाज: झुलसती गर्मी से इस दिन से मिलेगी राहत, जानें किन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता और सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. देश के कई हिस्सों में गर्मी इस कदर पैर पसार चुकी है कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. लेकिन इसी तपिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक ऐसी खबर दी है, जो झुलसते उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के लिए राहत की बूंदें बन सकती है. दरअसल, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाला है, जो जल्द ही मौसम का पूरा ‘गेम’ पलट देगा.

उत्तर-पश्चिम भारत: लू के बाद अब बारिश की बारी

गुजरात और राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है. सौराष्ट्र, कच्छ और विदर्भ में तो ‘हीट वेव’ ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. यहां 13 मार्च तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है. लेकिन राहत की बात ये है कि 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है.

इसका असर ये होगा कि यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत करीब 12 राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सिस्टम के आने से अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

दिल्ली-NCR और UP: कब मिलेगी राहत?

देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल पारा 36 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है. दोपहर की धूप इतनी तीखी है कि लोगों ने घरों में एसी और पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, आज शाम से यहां बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है, लेकिन असल बदलाव 14 मार्च से दिखेगा जब आसमान में घने बादल छाएंगे.

यूपी (UP Weather) की बात करें तो लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में सुबह धुंध और दिन में तेज धूप का सिलसिला जारी है. वाराणसी से लेकर मेरठ और आगरा तक तापमान 35 डिग्री के पार है. लेकिन 15 मार्च से यूपी का मिजाज बदलेगा. प्रयागराज, कानपुर, बरेली और झांसी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जो 2-3 दिनों तक बना रह सकता है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में ओले

पहाड़ों पर तो मौसम ने अभी से करवट ले ली है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. श्रीनगर में तो दो दिनों के भीतर तापमान में 10 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather): लाहौल-स्पीति के रोहतांग और शिंकुला दर्रा में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद करने पड़े हैं. शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

उत्तराखंड (Uttrakhand Weather): यहां भी मौसम बिगड़ने वाला है. उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है.

पूर्वोत्तर भारत: भारी बारिश का अलर्ट

सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर के राज्यों में भी इंद्रदेव मेहरबान होने वाले हैं. अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च के बीच भारी बारिश की संभावना है. वहीं, असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान तेज बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है.

मध्य भारत और बिहार: गर्मी का सितम जारी

मध्य प्रदेश (MP weather) के ग्वालियर, छतरपुर और रतलाम जैसे जिलों में फिलहाल गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं बिहार के पटना, भोजपुर और गया जैसे शहरों में पारा 35 डिग्री के ऊपर बना हुआ है. हालांकि, बिहार से छत्तीसगढ़ तक बने एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 मार्च के बाद यहां भी मौसम में कुछ नरमी आने की उम्मीद है.

फिलहाल दो दिन की गर्मी और सहनी होगी, जिसके बाद कुदरत बारिश और ठंडी हवाओं के जरिए आपको राहत देने आ रही है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ से वायरल मोनालिसा ने मुस्लिम लड़के से की शादी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लगाया लव जिहाद का आरोप

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

4 minutes ago

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

57 minutes ago

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

2 hours ago