(AI Image)
Aaj Ka Mausam: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और आमतौर पर इन दिनों सूरज के तेवर सख्त होने लगते हैं, लेकिन इस बार कुदरत का मिजाज कुछ और ही कहानी कह रहा है. उत्तर भारत (North India) से लेकर मध्य भारत तक मौसम ने एक जबरदस्त ‘यू-टर्न’ लिया है. कहीं रात भर हुई बारिश ने फिजाओं में ठंडक घोल दी है, तो कहीं आसमान में मंडराते काले बादल आने वाले बड़े तूफान की आहट दे रहे हैं.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार की बारिश के बाद आज भी बादलों का डेरा जमा हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, साथ ही राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है.
इसी वजह से दिल्ली, नोएडा (Noida) और गुरुग्राम में आज और कल हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, शुक्रवार को मौसम ज्यादा उग्र होने वाला है. दोपहर से शाम के बीच झमाझम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में बीती रात आई आंधी और हल्की बारिश ने पारे को धड़ाम से नीचे गिरा दिया है. आज यानी 1 अप्रैल और कल 2 अप्रैल को यहां हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. लेकिन असली चिंता 4 अप्रैल को लेकर है.
मौसम विभाग ने इस दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. अनुमान है कि शनिवार को बिजली कड़कने के साथ जोरदार तूफान और तेज हवाएं चलेंगी, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं. फिलहाल यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन तूफान के बाद इसमें और गिरावट आ सकती है.
देवभूमि उत्तराखंड (Uttrakhand Weather) में मार्च की विदाई तो खराब मौसम के साथ हुई, लेकिन अप्रैल की शुरुआत मैदानी इलाकों के लिए राहत लेकर आई है. हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में आज मौसम शुष्क और सुहावना रहेगा, जिससे पर्यटक गंगा स्नान और सैर-सपाटे का आनंद ले सकेंगे.
हालांकि, पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर अब भी खतरा टला नहीं है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी का अलर्ट जारी है. फिसलन भरे रास्तों की वजह से ट्रैकिंग करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मध्य प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत भले ही बादलों के साथ हुई है, लेकिन यहां 15 अप्रैल के बाद भीषण लू चलने के संकेत हैं. अगले 24 घंटों में ग्वालियर, इंदौर, भोपाल और उज्जैन समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा.
राजस्थान (Rajasthan में भी स्थिति गंभीर है, जहां जयपुर समेत कई जिलों में बादलों ने डेरा डाल रखा है. 2 अप्रैल से यहां एक नया सिस्टम सक्रिय होगा जिससे फिर से बारिश और ओले गिर सकते हैं, जो पहले से ही सरसों और जीरे की फसल के नुकसान से जूझ रहे किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है.
बिहार में भी मौसम का मिजाज चौंकाने वाला है. कैमूर, बक्सर और रोहतास में आज बारिश की संभावना है. भागलपुर में मंगलवार रात आई आंधी ने बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया था और धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 अप्रैल को पूरे बिहार में तेज हवाओं और वज्रपात (आकाशीय बिजली) के साथ बारिश का दौर फिर से लौटेगा.
ये भी पढ़ें: भारत-रूस शिखर सम्मेलन इस साल मॉस्को में होगा, रूसी उप विदेश मंत्री बोले- PM मोदी का हमारे यहां स्वागत
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…