देश

अप्रैल में मौसम का ‘पावर प्ले’: दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Aaj ka Mausam 3 April 2026: अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है और आमतौर पर इन दिनों चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ाने लगती है, लेकिन इस बार कुदरत ने कुछ अलग ही प्लानिंग कर रखी है. आज 3 अप्रैल है और देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर हिमाचल और महाराष्ट्र तक, हर जगह ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. अगले कुछ दिन आपके लिए छाता और रेनकोट साथ रखना बेहद जरूरी होने वाला है क्योंकि आंधी-तूफान और बारिश का एक लंबा दौर शुरू हो रहा है.

Delhi-NCR Weather: 5 दिनों तक मौसम का ‘पावर प्ले’

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है. आज 3 अप्रैल को तो बादल छाए रहेंगे ही, लेकिन असली खेल कल यानी 4 अप्रैल से शुरू होगा. शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी, बिजली कड़कने और झमाझम बारिश का ‘येलो अलर्ट’ है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

राहत की बात ये है कि इस बारिश से पारे में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा. यह सिलसिला रुक-रुक कर 8 अप्रैल तक चलने की संभावना है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में होने वाली भीषण गर्मी फिलहाल टल गई है.

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर Weather

अगर आप इन दिनों पहाड़ों की सैर का मन बना रहे हैं, तो जरा संभल जाइए. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 से 8 अप्रैल के बीच भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पिती जैसे ऊंचे इलाकों में पारा शून्य के करीब पहुंच गया है.

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 7 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बर्फबारी और तेज हवाओं (70 किमी प्रति घंटा) का दौर और उग्र हो सकता है. शिमला और कुल्लू में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बड़ी गिरावट आने वाली है.

Maharashtra Weather: ओलों का ‘व्हाइटआउट’

महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज काफी डरावना बना हुआ है. कल पुणे में दोपहर के समय ही घने अंधेरे के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि ने सबको हैरान कर दिया था. आज भी पुणे के लिए अलर्ट जारी है. अरब सागर से आ रही नमी की वजह से परभणी और हिंगोली जैसे मराठवाड़ा के जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ दिया गया है. यहां 60 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

मुंबई में भी बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ सकती है. नासिक और जलगांव के किसानों के लिए यह मौसम किसी बड़ी आफत से कम नहीं है क्योंकि उनकी अंगूर और प्याज की फसलें भीग रही हैं.

राजस्थान और हरियाणा: ओलावृष्टि और तूफानी हवाएं

राजस्थान में भी 4 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा. पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. हालांकि बाड़मेर और जोधपुर में पारा 36 डिग्री के करीब है, लेकिन श्रीगंगानगर और बीकानेर में बादलों ने डेरा डाल लिया है.

वहीं हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 4 अप्रैल को बिजली कड़कने और तूफान का अलर्ट है. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

दक्षिण भारत: तमिलनाडु में बारिश की आहट

दक्षिण भारत में भी गर्मी के बीच राहत की खबर है. तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 3 और 4 अप्रैल को यहां बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे बढ़ते तापमान पर थोड़ा लगाम लगेगा.

ये भी पढ़ें: कर्मयोगी साधना सप्ताह का शुभारंभ: नई स्किल सीखेंगे 1.5 करोड़ कर्मचारी, विकसित भारत के लिए तैयार होगा प्रशासन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

12 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

38 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

41 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago