Punjab News: पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है. पटियाला जिले की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से ‘आप’ विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. दोनों नेताओं के अमित शाह की जनसभा में बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं, जिस पर स्थिति शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ प्रेस क्लब में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरी तरह साफ हो जाएगी.
पंजाब में आम आदमी पार्टी को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों के विधायकों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, दोनों विधायकों के आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की जोरदार चर्चा है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस्तीफा देने के बाद दोनों नेता शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे पार्टी छोड़ने के पीछे की असली वजह का खुलासा करेंगे.
ये भी पढ़ें- राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘आप’ सरकार में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय पहले पार्टी ने समाना सीट पर उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप दी थी. इस बदलाव के बाद से ही पार्टी के भीतर उनकी स्थिति और भूमिका को लेकर मतभेद चल रहे थे, जो अब इस्तीफे की वजह बने.
दूसरी ओर, सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं. उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. हालांकि, बाद में जब वे जांच में शामिल होने के लिए भारत लौटे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इन कानूनी मुश्किलों के बीच उनका पार्टी से अलग होना ‘आप’ के लिए एक और बड़ा सिरदर्द बन गया है.
-भारत एक्सप्रेस
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…