देश

‘उन्हें बोलने मत दो’, राघव के खिलाफ क्यों हो गई AAP? राज्यसभा को भेजा पत्र

AAP On Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही सियासी उथल-पुथल अब खुलकर सामने आ गई है. पार्टी ने अपने युवा नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका देते हुए उन्हें राज्यसभा के ‘उपनेता’ (Deputy Leader) पद से हटा दिया है. उनकी जगह अब सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का नया उपनेता नियुक्त किया गया है. लेकिन बात सिर्फ पद छीनने तक सीमित नहीं है, पार्टी ने राघव के खिलाफ जो अगला कदम उठाया है, उसने सबको चौंका दिया है.

‘उन्हें बोलने का मौका न दें’ (raghav chadha rajya sabha)

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक बाकायदा नोटिस (पत्र) भेजा है. इसमें मांग की गई है कि राघव चड्ढा को अब सदन में ‘पार्टी के नेता’ के तौर पर बोलने का मौका न दिया जाए. सूत्रों की मानें तो इस पत्र के बाद अब राज्यसभा में राघव चड्ढा के बोलने की टाइमिंग (आवंटित समय) पर सीधे तौर पर कैंची चलने वाली है.

क्या है इस सख्त एक्शन की असली वजह? (arvind kejriwal On raghav chadha)

बीते कुछ समय से राघव चड्ढा संसद में जनहित के मुद्दे बहुत जोर-शोर से उठा रहे थे. चाहे वह एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय का मुद्दा हो या फिर डिलीवरी बॉयज की परेशानियां, राघव लगातार सुर्खियों में थे. लेकिन सूत्रों के अनुसार, यहीं से विवाद की शुरुआत हुई.

  • बिना चर्चा के बयानबाजी: बताया जा रहा है कि राघव पार्टी आलाकमान से चर्चा किए बिना ही कई मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे.
  • पार्टी को अंधेरे में रखना: वे राज्यसभा में किन विषयों पर बोलने वाले हैं, इसकी कोई भी जानकारी वह पार्टी के साथ साझा नहीं कर रहे थे.

सूत्रों का दावा है कि इस ‘अनुशासनहीनता’ और पार्टी लाइन से हटकर काम करने को लेकर AAP ने उन्हें पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन जब रवैया नहीं बदला तो यह बड़ा एक्शन लिया गया.

ये भी पढ़ें: इंदौर में ‘मौत’ को छूकर लौटा मासूम! कार के दोनों पहिए ऊपर से गुजरे; रूह कंपा देगा वीडियो

अलग-थलग चल रहे थे राघव 9raghav chadha political controversy)

सियासी गलियारों में लंबे समय से यह चर्चा आम है कि राघव चड्ढा अब आम आदमी पार्टी की मुख्य लाइन से कुछ अलग-थलग चल रहे हैं. इस शक को तब और बल मिला, जब हाल ही में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब कांड मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किया गया था. इस इतनी बड़ी राजनीतिक जीत और जश्न के मौके पर भी राघव चड्ढा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

8 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

34 minutes ago