देश

‘मुझे किसी ने नहीं बताया…’, SC की फटकार के बाद मालदा कांड पर क्या-क्या बोलीं ममता बनर्जी?

Mamata Banerjee On Malda Incident: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मालदा जिले में 7 न्यायिक अधिकारियों को भीड़ द्वारा पूरी रात बंधक बनाए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है. इस गंभीर घटना पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी फटकार और जांच के आदेश के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. गुरुवार को ममता ने दावा किया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया है. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ने का ठीकरा EC पर फोड़ दिया है.

‘मेरी सारी शक्तियां छीन ली गई हैं’ (mamata banerjee malda incident)

मुर्शिदाबाद जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है… किसी ने मुझे सूचित नहीं किया. उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि प्रशासन अब उनके हाथ में नहीं है. ममता ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा-

“कानून-व्यवस्था को चुनाव आयोग नियंत्रित कर रहा है… वे गृह मंत्री अमित शाह की सुनते हैं. प्रशासन में शीर्ष स्तर के सभी अधिकारियों को बदल दिया गया है… मेरी शक्तियां चुनाव आयोग को ट्रांसफर कर दी गई हैं. राज्य में ‘सुपर प्रेसिडेंट रूल’ (Super President’s Rule) चल रहा है.”

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उन्हें आधी रात को एक पत्रकार के जरिए इस बंधक संकट के बारे में पता चला. हालांकि, मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया पर स्थानीय लोगों के गुस्से को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं समझ सकती हूं कि लोग क्यों गुस्से में हैं.

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने इस घटना को न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देने वाला एक कदम बताया. सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह घटना न केवल न्यायिक अधिकारियों को धमकाने का एक खुला (brazen) प्रयास है, बल्कि इस अदालत के अधिकार को भी सीधे तौर पर चुनौती देती है.” अदालत ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई (CBI) या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से इसकी जांच कराने का आदेश दिया है.

आखिर मालदा की उस रात क्या हुआ था? (mamata banerjee political controversy)

मालदा में यह पूरा बवाल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभ्यास के दौरान हुआ. आगामी विधानसभा चुनाव (23 अप्रैल से मतदान) से पहले चुनाव आयोग के आदेश पर बंगाल की मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत जानबूझकर उनके समर्थक मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में जजों के साथ बदसलूकी पर भड़के CJI सूर्यकांत, आधी रात सुप्रीम कोर्ट को लिखना पड़ा आदेश; ममता सरकार में मचा हड़कंप!

बुधवार को मालदा में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में एक बड़ी भीड़ जमा हो गई. हालात तब बेकाबू हो गए जब भीड़ ने 3 महिलाओं सहित 7 न्यायिक अधिकारियों को ब्लॉक ऑफिस के अंदर बंधक बना लिया. यह खौफनाक बंधक संकट लगातार 9 घंटे तक चला. रात करीब 1 बजे भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के दखल के बाद अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सका. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस और अधिकारियों की गाड़ियों पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

8 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

10 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

34 minutes ago