देश

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान पर लगा 3 करोड़ 71 लाख का जुर्माना, स्टांप चोरी के मामले में बढ़ीं मुश्किलें …

रामपुर में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब्दुल्ला आजम पर स्टांप चोरी के आरोप में डीएम कोर्ट ने उन्हें 3 करोड़ 71 लाख 878 रुपए का जुर्माना लगाया है.

यह मामला तब सामने आया जब अब्दुल्ला आजम खान ने 26 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसमें कम स्टांप लगाकर स्टांप चोरी की गई थी. इस मामले की जांच रामपुर के जिलाधिकारी जोगेंदर सिंह ने अपनी कोर्ट में बारीकी से की और स्टांप चोरी की पुष्टि की. जांच के बाद अब्दुल्ला आजम पर कड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम कोर्ट ने यह भारी जुर्माना लगाया. हालांकि, अब्दुल्ला आजम इस सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए.

जेल से रिहाई के बाद बढ़ी मुश्किलें

अब्दुल्ला आजम खान फरवरी 2025 में हरदोई जिला कारागार से रिहा हुए थे. उन्हें जेल से रिहा होते समय भारी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया. रिहाई के बाद वह मीडिया से बातचीत किए बिना सीधे रामपुर के लिए रवाना हो गए थे.

उनकी रिहाई के बाद मुरादाबाद की महिला सपा सांसद रुचि वीरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद थे. सांसद रुचि वीरा ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा, “हमें हमेशा से न्यायपालिका पर भरोसा था और आगे भी रहेगा. आज न्याय हुआ है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी न्याय मिलेगा.”

कई कानूनी मामलों में शामिल रहे हैं अब्दुल्ला आजम

अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, लेकिन रामपुर के एपी-एमएलए कोर्ट में लंबित कानूनी औपचारिकताओं के कारण वह जेल में थे. पिछले कुछ वर्षों में उनके खिलाफ कुल 45 मामले दर्ज हुए हैं और सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है. अब स्टांप चोरी के मामले में लगाई गई यह भारी जुर्माना उनके लिए एक और कानूनी झटका है.

ये भी पढ़ें: भोपाल में ऑनलाइन सोने के सिक्के मंगवाकर लाखों की धोखाधड़ी, दो पर दर्ज हुआ मामला

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

15 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

39 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago