उत्तर प्रदेश

विधायक आवास पर आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में MLA राजेश्वर सिंह ने गिनाईं मोदी युग के 11 साल की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में वह परिवर्तन देखा है, जिसे इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखेगा. कभी आतंकी हमलों और अशांति से जूझता कश्मीर आज टूरिज्म का केंद्र बन चुका है. जिस भारत को वैश्विक मंचों पर उपेक्षा का सामना करना पड़ता था, वही भारत अब G-20 की अध्यक्षता कर रहा है, वैश्विक फैसलों में निर्णायक भूमिका निभा रहा है. ये विचार विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये हैं.

मंगलवार को आशियाना स्थित विधायक आवास पर भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तनों पर गोष्ठी, ‘सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का भव्य सम्मेलन’ आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह भी मौजूद रहे. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को फ्रेजाइल फाइव से टॉप फाइव अर्थव्यवस्था की श्रेणी में पहुँचाया है.

राजेश्वर सिंह ने आंकड़ों के साथ रखीं ऐतिहासिक उपलब्धियां

आर्थिक विकास और निवेश: भारत के निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि – $450 अरब से बढ़कर $800 अरब तक, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ दोगुना – अब तक $597 अरब से अधिक, भारत अब 5वीं सबसे बड़ी विदेशी मुद्रा भंडार वाली अर्थव्यवस्था बन गया है.

जन-धन और DBT क्रांति: 52 करोड़ बैंक खाते, 65% ग्रामीण क्षेत्र में, DBT से बिचौलियों की भूमिका खत्म, 3 लाख करोड़ की बचत हुई,

स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत: 9 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण, ODF से हर वर्ष ₹50,000 करोड़ की स्वास्थ्य लागत में बचत. 6 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्डधारक परिवारों को मुफ्त उपचार.

महिला सशक्तिकरण की बेमिसाल मिसाल: उज्ज्वला योजना से 9.6 करोड़ महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन. मुद्रा योजना के तहत 32 लाख करोड़ रुपये के ऋण, 68% लाभार्थी महिलाएं. तीन तलाक पर प्रतिबंध से मुस्लिम बहनों को न्याय और गरिमा मिली. सरोजनीनगर में भी 150 तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर ) खुलवाये गये, हजारों महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं.

सांस्कृतिक पुनर्जागरण: राम मंदिर निर्माण, 4100 करोड़ से अयोध्या कायकल्प, 900 करोड़ से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे आस्था केंद्रों के विकास की परियोजनाएं. 7000 करोड़ से महाकुम्भ को मिला विहंगम रूप. मोदी योगी की प्रेरणा के अनुरूप सरोजनीनगर में 100 से अधिक मंदिरों में सौंदर्यीकरण, 185 बेंच, 74 सोलर लाइट, और ₹3.73 करोड़ से अधिक का विकास कार्य. सरोजनी नगर में भी 100 से अधिक मंदिरों में विकास कार्य, 185 बेंच, 74 सोलर लाइट्स,  71 हैंडपंप, और रेतेश्वर व झाड़ेश्वर मंदिर के लिए ₹3.73 करोड़ की स्वीकृति यहाँ भी धर्म और विकास की गंगा एकसाथ बह रही है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव: 2014 में 12 किमी/दिन सड़क निर्माण होता था जो 2023 में बढ़कर 30.4 किमी/दिन तक पहुंचा,राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 60% से अधिक की वृद्धि. मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया की बात करते हुए विधायक ने बताया कि 2014 में GDP में मैन्युफैक्चरिंग का योगदान ~14% था जो अब बढ़कर 17.5% हो गया, भारत ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस और सुखोई एयरक्राफ्ट से लेकर चंद्रयान तक के निर्माण में सक्षम है.

स्टार्ट अप इंडिया अभियान की बात करते हुए विधायक ने बताया जहाँ 2016 में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 500 से कम थी वहीँ अब1.6 लाख से अधिक स्टार्टअप्स हैं, जिनमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न बन चुके, स्टार्ट अप्स से 16.6 लाख से अधिक नौकरियाँ सृजित हुईं, 73,000 स्टार्ट अप्स में महिला निदेशक हैं.

कश्मीर: बारूद से पर्यटन तक की यात्रा जहाँ कभी पत्थर चलते थे अब वहाँ कैमरे क्लिक हो रहे हैं। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद, 91% पत्थरबाजी की घटनाएं घटीं,
और 2023 तक 2 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने कश्मीर की वादियों को गले लगाया

कृषि और सहकारिता: पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये दिए गये, 42.31 करोड़ किसानों को फसल बीमा योजना से लाभ मिला.

वैश्विक नेतृत्व: वैश्विक नेतृत्व में पीएम मोदी की भूमिका का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा, अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई, कोविड वैक्सीन डिप्लोमेसी के तहत 97 देशों को 11.54 करोड़ डोज़ पहुंचाए गये. जीडीपी का लगभग 85% , वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और दुनिया की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले जी – 20 समूह की सफलता पूर्वक अध्यक्षता की, भारत ने QUAD, BRICS जैसे मंचों पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई.

खेल क्षेत्र में उत्कृष्टता: खेलो इंडिया, फिट इंडिया और टॉप्स स्कीम का प्रभाव, 2024 ओलंपिक – 6 पदक, पैरालंपिक – 29 पदक (सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन), इसी भावना के अनुरूप सरोजनीनगर में स्पोर्ट्स लीग का आयोजन कर 12,000 से अधिक खिलाड़ियों को मौका दिया गया, 200 से अधिक यूथ क्लब गठित कर खेल संसाधन उपलब्ध कराये गये.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर शक्ति, संस्कृति और समृद्धि – तीनों में नई ऊंचाइयों को छुआ है. और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सहयोग से उत्तर प्रदेश में यह विकास तीव्र गति से धरातल पर भी उतरा है.”

युगांतकारी उपलब्धियां: प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा –  ईरान का ₹48,000 करोड़ कर्ज चुकाया, UAE का ₹40,000 करोड़ ऋण चुकाया, तेल कंपनियों का ₹1.33 लाख करोड़ घाटा भरा, इंडियन एयरलाइंस का ₹54,000 करोड़ घाटा भरा, भारतीय रेलवे का ₹22,000 करोड़ घाटा भरा, बीएसएनएल का ₹1,500 करोड़ घाटा पूरा किया, ₹2.5 लाख करोड़ विदेशी कर्ज चुकाया, सैन्य संसाधनों का आधुनिकीकरण, 18,500 गाँवों का विद्युतीकरण आदि कार्यों ने नए भारत की नयी छवि प्रस्तुत की है.

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संचालन कार्यक्रम अभियान प्रभारी अरविन्द यादव, कार्यक्रम अभियान प्रभारी महानगर संचालन रमाशंकर त्रिपाठी,  संयोजक कार्यकम भुवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, कार्यक्रम संयोजक पार्षद कृष्ण नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष खुशहालगंज शिव बक्श सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुनगंज मोहित तिवारी,  मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर दक्षिण मंडल – प्रथम के.के. श्रीवास्तव,  मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर दक्षिण मंडल – द्वितीय शिव शंकर विश्वकर्मा एवं दक्षिण मंडल – तृतीय अध्यक्ष विनोद मौर्या मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago