Abhijeet Dipke Instagram Live incident: सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकीं कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक बहुत बड़ा ‘खेल’ हो गया. दरअसल जनता से तारीफ की उम्मीद लगाकर बैठे दीपके अपने ही लाइव सेशन में एक यूजर के तीखे सवाल पर बुरी तरह असहज हो गए.
जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि अभिजीत भैया तो बस बटरिंग की उम्मीद में थे, लेकिन पंजाब वाले बंदे ने ऑन-कैमरा तगड़ा होमवर्क थमा दिया.
तारीफ से शुरुआत: लाइव सेशन में पंजाब का एक रैंडम यूजर अभिजीत के साथ जुड़ा. उसने दीपके के ‘सरकारी स्कूलों के सरप्राइज इंस्पेक्शन’ वाले काम की जमकर तारीफ की और कहा कि उसने उनके लिए स्पेशली चॉकलेट्स भी भेजी हैं.
अभिजीत का ऑफर: तारीफ सुनकर गद्गद हुए अभिजीत दीपके ने मुस्कुराते हुए लड़के से पूछा कि बताओ भाई, बदले में क्या चाहिए?
यूजर की सीधी मांग: लड़के ने बिना किसी झिझक के तुरंत कहा कि मेरे राज्य में भी आकर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कीजिए.
‘पंजाब’ सुनते ही उड़े होश: जब अभिजीत ने उससे पूछा कि वह कहां से है, तो उसने कहा कि पंजाब. पंजाब का नाम सुनते ही अभिजीत का हंसते हुए चेहरा अचानक उतर गया और बोले कि आप मजाक कर रहे हो ना? लेकिन यूजर ने साफ कर दिया कि वह 100% सीरियस है.
जैसे ही पंजाब के स्कूलों के इंस्पेक्शन की बात आई, अभिजीत दीपके तुरंत अपने पुराने रक्षात्मक मोड में आ गए. उन्होंने कहा कि वे लगातार चल रहे आंदोलनों (Protests) के कारण बहुत थक चुके हैं और उनकी सेहत भी अभी पूरी तरह ठीक नहीं है; हालांकि उन्होंने भविष्य में पंजाब आने का वादा किया.
मजेदार बात यह रही कि लाइव चैट के कमेंट्स में लोग पहले ही लिख रहे थे कि अब “थकान और खराब सेहत” का घिसा-पिटा बहाना आने वाला है. ‘X’ पर नेटिजन्स इस क्लिप को शेयर करते हुए चुटकी ले रहे हैं कि ‘भैया सोच रहे थे सिर्फ तारीफ मिलेगी, लेकिन पंजाब वाले ने लाइव में ही लपेट लिया.
हाल ही में एक कॉनक्लेव में जब कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों मुख्य चेहरे-अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पहुंचे, तो माहौल में खूब ठहाके लगे. जयपुर में स्कूल इंस्पेक्शन के दौरान CJP कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का जिक्र करते हुए दीपके ने हंसते हुए चुटकी ली कि मैं और आशुतोष तो राजस्थान में पिट लिए, अब अगली बार सौरव का नंबर आएगा!
जब उनसे पूछा गया कि क्या आप लोग सिर्फ बवाल मचाने दिल्ली आते हैं और आते ही फिर से मार्च का ऐलान कर दिया? इस पर दीपके ने कहा कि “यह सब हमें मजबूरी में करना पड़ता है, हम कोई जानबूझकर बवाल नहीं करना चाहते. लेकिन एक महीना होने को आ रहा है और NEET सुसाइड मामले में जिन बच्चों की जान गई, उनके परिजनों को मुआवजा देने के लिए सरकार सुन ही नहीं रही है.
ये भी पढ़ें-कार-बाइक वालों को टोल से मुक्ति, बिहार सरकार का बड़ा फैसला, जानें कमर्शियल वाहनों के लिए क्या हैं नए रेट
अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि कॉकरोच जनता पार्टी 5 सितंबर को अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक एक विशाल विरोध मार्च निकालेगी. CJP नेताओं का कहना है कि सरकार जब तक युवाओं और छात्रों की मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक उनका यह ‘डिजिटल और ग्राउंड मूवमेंट’ थमने वाला नहीं है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…