देश

‘चाहे आप मेरा गला काट दो, पर गद्दार नहीं बनूंगा!’ FIR दर्ज होने पर भड़के अभिषेक बनर्जी, सुवेंदु सरकार को दिया खुला चैलेंज

Abhishek Banerjee News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी टकराव लगातार तेज होता जा रहा है. कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज की गई नई एफआईआर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें डराने या दबाव में लाने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी.

अभिषेक को थमाया नोटिस

शनिवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी की पांच सदस्यीय टीम कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची और उन्हें नोटिस सौंपा. नोटिस में उन्हें 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया है.

जो करना है करो- अभिषेक बनर्जी

बंगाल सीआईडी की नोटिस के बाद शनिवार को TMC में ‘सेकंड इन कमांड’ कहे जाने वाले अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनके खिलाफ सिर्फ ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय थीं, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) को भी उनके खिलाफ लगा दिया गया है.

अभिषेक ने कहा कि जांच एजेंसियों की संख्या बढ़ने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वे हर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जो भी कदम उठाने हैं, सरकार और एजेंसियां उठा सकती हैं, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं.

चाहे आप मेरा गला काट दें- अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पहले उनके मामलों की जांच केवल ईडी और सीबीआई कर रही थीं, लेकिन अब बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस भी इसमें शामिल हो गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई एजेंसियों को उनके पीछे लगाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं हैं.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए अभिषेक ने कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई या दबाव उन्हें अपने रुख से पीछे नहीं हटा सकता. उन्होंने खुद को पार्टी और अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि वे हालात के दबाव में कभी पक्ष नहीं बदलेंगे. उन्होंने कहा कि, “चाहे आप मेरा गला काट दें या जो चाहें वो कर लें, लेकिन मुझे झुकाने और डराने के लिए आपको दस बार सोचना होगा और सात बार जन्म लेना पड़ेगा. मैं कोई गद्दार नहीं हूं जो डरकर अपना पाला बदल लूं.”

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अभिषेक का यह बयान सुवेंदु अधिकारी पर अप्रत्यक्ष हमला है. टीएमसी नेता अक्सर सुवेंदु अधिकारी के भाजपा में जाने को लेकर उन पर निशाना साधते रहे हैं.

बंगाल में सियासी टकराव तेज

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के हालिया बयान से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं. राज्य सरकार जहां विभिन्न मामलों में जांच और कानूनी कार्रवाई को कानून के तहत उठाया गया कदम बता रही है, वहीं अभिषेक इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रहे हैं.


ये भी पढ़ें: दौसा में नारकोटिक्स ब्यूरो का महा-एक्शन!ड्रग्स की खेप पकड़ने के लिए पुलिस ने कुछ यूं बिछाया खतरनाक जाल


अभिषेक ने स्पष्ट किया है कि वे इस मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के साथ-साथ जनता के बीच भी अपनी बात रखेंगे. ऐसे में आने वाले समय में राज्य की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और अधिक तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास! जानिए आज की तिथि, शुभ योग, राहुकाल और दिशाशूल का पूरा विवरण

आज 12 नवंबर 2026, गुरुवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 6:10 बजे…

9 minutes ago

सुकर्मा योग और ग्रहों की चाल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

आज सुकर्मा, बुधादित्य और सुनफा योग के शुभ संयोग में मेष से मीन तक सभी…

17 minutes ago

महिला, SC-ST उद्यमियों को नई ताकत: मोदी सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5 साल और बढ़ाया, 2.5 लाख नए लाभार्थियों का लक्ष्य

मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…

9 hours ago