देश

गढ़चिरौली के जंगलों में भीषण मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, अमित शाह के दौरे से ठीक पहले नक्सल पर बड़ा प्रहार

Abujmarh Anti Naxal Operation: महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गढ़चिरोली के घने जंगलो में नक्सलियों पर बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. इस दौरान 3 फरवरी को हुई भीषण झड़प में माओवादियों के दो कैंप तबाह कर गए हैं. जहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान जब्त हुआ है. इस कड़ी में आज सुबह 2 और माओवादी शव मिले. मामले में अब तक कुल 3 शव (2 पुरुष, 1 महिला) बरामद हो चुके हैं. वहीं मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस की विशेष कमांडो यूनिट (C-60) के एक जवान दीपक चिन्ना मडावी भी शहीद हो गए. वहीं एक अन्य जवान जोगा मडावी घायल हैं. जिसका फिलहाल सर्च ऑपरेशन अभी जारी है.

मामले में पुलिस का कहना है कि माओवादियों के घायल या मारे जाने की संभावना है. यह अभियान नारायणपुर-गढ़चिरोली सीमा पर फोदेवाड़ा गांव के पास चल रहा है. बताते चलें कि यह मुठभेड़ अमित शाह के 7 फरवरी के बस्तर दौरे से ठीक पहले हुई है. उनका दौरा नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

कैसे हुई ऑपरेशन की शुरुआत?

जानकारी के मुताबिक, 3 फरवरी की शाम को महाराष्ट्र पुलिस की विशेष कमांडो यूनिट C-60 टीमों ने अभियान शुरू किया. कंपनी नंबर 10 के बचे माओवादियों और छत्तीसगढ़ के अज्ञात ग्रुप की सूचना पर कार्रवाई हुई. नारायणपुर-गढ़चिरोली सीमा पर फोदेवाड़ा गांव से कुछ किलोमीटर दूर ऑपरेशन चला. भामरागढ़ सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर के नेतृत्व में 14 C-60 टीमें लगीं. दिन में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. दो कैंप तबाह किए गए. बड़ी मात्रा में सामान जब्त हुआ. लेकिन मुश्किल इलाका और घने जंगल होने से माओवादियों की तलाश नहीं हो पाई.

आज की मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए ढेर

3 फरवरी को शुरू हुए अभियान में आज सुबह इस घटना ने भीषण मुठभेड़ का रूप ले लिया है. जिसमें एक पुरुष माओवादी का शव मिला. वहीं 1 AK-47 और 1 SLR राइफल बरामद हुई. घटनास्थल से 2 और माओवादी शव (1 पुरुष, 1 महिला) मिले. कुल मिलाकर 3 शव बरामद हुए हैं. जंगल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. जिसको लेकर गढ़चिरोली पुलिस आगे जानकारी देगी.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में खूंखार नक्सली उधम सिंह ढेर, जानिए अमित शाह का मिशन ’31 मार्च 2026′ कैसे हो रहा साकार?

मुठभेड़ में C-60 का एक जवान शहीद

आज सुबह से चल रही भीषण मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस की विशेष कमांडो यूनिट C-60 का जवान दीपक चिन्ना शहीद हो गए हैं. जिनकी उम्र 38 साल है और वर्तमान निवासी अहेरी के हैं. उन्हें आज सुबह हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लाया गया. लेकिन अधिक चोटों के कारण मौत हो गई. वहीं घटना में एक अन्य जवान जोगा मडावी भी रात में गोली लगने से घायल हुए.

अमित शाह का मिशन हो रहा साकार?

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गढ़चिरोली के घने जंगलो में 3 नक्सलियों को ढेर करने की खबर सामने आई है. बता दें कि यह अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद उन्मूलन के मिशन का हिस्सा है. पिछले कुछ महीनों (नवंबर 2025-फरवरी 2026) में ही छत्तीसगढ़ में 250 से ज्यादा नक्सली मारे गए है, वहीं 1000 से अधिक सरेंडर कर चुके हैं. बीजापुर जैसे हॉटस्पॉट्स में लगातार ऑपरेशन से नक्सल प्रभावित क्षेत्र 80% कम हुए. यह दर्शाता है कि केंद्र-राज्य समन्वय से लक्ष्य साकार हो रहा है. बताते चलें कि यह मुठभेड़ अमित शाह के 7 फरवरी के बस्तर दौरे से ठीक पहले हुई है. उनका दौरा नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

8 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

17 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

30 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

48 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

56 minutes ago