सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से बांद्रा पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है.
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई डीसीपी ने बताया कि फिलहाल जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, उसे पुलिस स्टेशन लाया गया है. आरोपी पर पहले से कुछ मामले दर्ज हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा वेस्ट स्थित घर में 16 जनवरी की रात आरोपी चोरी के उद्देश्य से घुसा था, इस दौरान पहले घर में मौजूद नौकरानी से उसकी बहस हुई, तभी सैफ अली खान वहां पहुंचे और हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें आरोपी ने सैफ अली खान पर चाकू से कई वार किए थे. इस हमले में सैफ अली खान को 6 जगहों पर घायल हो गए थे. बाद में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…