देश

सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी बने मुंबई BJP के महासचिव, गोरखपुर से जुड़ा है कनेक्शन

Acharya Pawan Tripathi: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में एक अहम बदलाव करते हुए सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को मुंबई बीजेपी का नया महासचिव नियुक्त किया है. हिंदूवादी छवि और सामाजिक जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले आचार्य त्रिपाठी की इस नियुक्ति को पार्टी में उत्तर भारतीयों की मजबूत भागीदारी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

आचार्य पवन त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. वे लंबे समय से मुंबई में रहकर धर्म, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. मुंबई के सन्यास आश्रम से जुड़कर उन्होंने हिंदू धर्मग्रंथों का गहन अध्ययन किया और हजारों विद्यार्थियों को संस्कृत की शिक्षा दी है. उनके अनुयायी उन्हें सिर्फ एक शिक्षक नहीं बल्कि हिंदू संस्कृति के प्रचारक के रूप में भी देखते हैं.

पहले सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हुए थे नियुक्त

महाराष्ट्र सरकार ने कुछ समय पहले ही आचार्य त्रिपाठी को सिद्धिविनायक ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया था. इस पद पर रहते हुए उन्होंने मंदिर प्रबंधन और पारदर्शिता को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलें कीं.

हिंदी भाषी समाज में गहरी पकड़

बीजेपी में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर मुंबई के उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर है. हिंदी भाषी समाज में उनकी गहरी पकड़ और लोगों से सीधा संवाद करने की शैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है.

ये भी पढ़ें- जॉर्जिया में तुर्की का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 20 सैनिकों की मौत राष्ट्रपति एर्दोगन ने जताया शोक

शुभचिंतकों ने सीएम देवेंद्र फडणवीस का जताया आभार

नियुक्ति की घोषणा के बाद उत्तर भारतीय समाज और उनके शुभचिंतकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया और आचार्य त्रिपाठी को बधाइयां दीं. समर्थकों का कहना है कि उनकी मौजूदगी से मुंबई बीजेपी में हिंदूवादी और उत्तर भारतीय समाज की आवाज और मजबूत होगी.

पार्टी सूत्रों का मानना है कि आचार्य पवन त्रिपाठी की नियुक्ति से बीजेपी को न केवल धार्मिक वर्ग बल्कि उत्तर भारतीय मतदाताओं के बीच भी संगठनात्मक मजबूती मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago