देश

“जो राम, सनातन और देश का विरोध करता है वो कांग्रेसी है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- भारत से अच्छा लोकतंत्र कहीं नहीं

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस से निलंबित और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि यह जो कांग्रेस है वह कांग्रेस नहीं रही है, जो पहले कांग्रेस थी. आज जो हम कांग्रेस को देख रहे हैं, यह कांग्रेस का विकृत और बिगड़ा स्वरूप है. कांग्रेस की जब स्थापना हुई थी तो ‘देश भक्ति, राष्ट्रप्रेम, बलिदान, त्याग, तपस्या, राष्ट्रीय एकता, रघुपति राघव राजा राम, वंदे मातरम, भारत माता की जय’, ये सब कांग्रेस की पहचान थे. आज कांग्रेसी होने का मतलब है कि जो देश के खिलाफ बोलता हो, उसे कांग्रेसी समझा जाता है. जो सनातन का विरोध करता है, उसे कांग्रेसी समझा जाता है. जो हिंदू नाम से चिढ़ता है, उसे कांग्रेसी समझा जाता है. जो राम के खिलाफ हो, उसे कांग्रेसी समझा जाता है.

“कांग्रेसी होने का मतलब है, हिंदू विरोधी होना”

उन्होंने आगे कहा कि जो अयोध्या का विरोधी हो, उसे कांग्रेसी समझा जाता है. तो, यह कांग्रेस के बारे में जो लोगों का विचार बदला है, इसकी जिम्मेदारी किसकी है? इसके लिए पिछले 15 सालों की जो सत्ता है, जो 2004 से लेकर 2014 तक 10 साल और उससे पहले यह जो वातावरण बदला है और यह जो 10 साल में कांग्रेस के नेताओं ने नरेंद्र मोदी को गाली दे देकर, भारत माता को गाली दे देकर, भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगा कर, यह कांग्रेस का जो परसेप्शन बनाया, यह एक दिन में नहीं बना. यह लगभग 20 सालों में बना है और इन 20 सालों में कांग्रेस कहां से कहां पहुंच गई. कांग्रेस भारत की जनता के दिलों में रहती थी और आज कांग्रेसी होने का मतलब है, देश विरोधी होना. कांग्रेसी होने का मतलब है, हिंदू विरोधी होना. कांग्रेस में जो हिंदू विरोध की बात करेगा, जो सनातन के खिलाफ बोलेगा, उसे आगे बढ़ाया जाएगा. जो भारत के खिलाफ बात करेगा, उसे आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अमेठी में लगने लगे राहुल गांधी के पोस्टर, रोड शो की मिली इजाजत, कांग्रेस नेता के नाम से नामांकन पत्र खरीदने की खबरें

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का भाव ही भारत के विरोध में हो गया है. इसलिए, जो भारत का विरोध करेगा, उससे वह मित्रता करना चाहेंगे. चाहे वो दुनिया में कहीं भी रहता हो. इसलिए, विदेश में जाकर भारत की बदनामी करना, विदेश में जाकर कहते हैं कि भारत में मुसलमान डरा हुआ है, विदेश में जाकर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है.

भारत से अच्छा लोकतंत्र कहीं नहीं- प्रमोद कृष्णम

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर भारत में लोकतंत्र मर गया होता तो क्या आप हर रोज प्रधानमंत्री को गाली दे रहे होते. मैं अभी अबू धाबी दुबई से होकर आया हूं. वहां हुकूमत के खिलाफ, सुल्तान के खिलाफ, एक शब्द नहीं बोल सकता है कोई, अगर कोई ऐसा करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा. दुनिया भर में भारत से अच्छा लोकतंत्र कहीं नहीं है. रोज आप प्रधानमंत्री को गाली देते हैं, रोज आप प्रधानमंत्री को कोसते हैं, पानी पी-पी के कोसते हैं. सारे मिलकर कोसते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

48 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago