Bharat Express DD Free Dish

Acharya Pramod Krishnam

Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी कथित तौर पर अमेरिका के एक मोबाइल नंबर से भेजे गए ऑडियो संदेश के जरिए दी गई. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. धमकी देने वाले के मुताबिक वो प्रतिबंधित बब्बर खालसा संगठन से जुड़ा हुआ है.

सावन के चौथे सोमवार को हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में निरंजनी अखाड़े के स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने पीड़ा के बावजूद 27 घंटे की कठिन साधना पूरी की.

सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में आचार्य प्रमोद कृष्णम् और स्वामी कैलाशानंद गिरी की आत्मीय मुलाकात चर्चा का विषय बनी. स्वामी कैलाशानंद की कठोर साधना देखकर आचार्य प्रमोद कृष्णम् भावुक हो गए..

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने झारखंड में छात्रों के विरोध और पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झारखंड जाकर छात्रों की तकलीफ समझनी चाहिए और सीएम हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए.

राजस्थान के दौसा जनपद में किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा पर आचार्य प्रमोद कृष्णम माल्यार्पण करेंगे. राजेश पायलट को भारतीय राजनीति में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने वाले नेता के रूप में याद किया जाता है.

HANUMAN ANSH MOVIE RELEASE: कैंची धाम के संत श्री नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिलीज से पूर्व फिल्म की युवा निर्माता अनुप्रिया ए. नागर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद मनोज तिवारी और आचार्य प्रमोद कृष्णम से अलग-अलग मुलाकात की.

मुरादाबाद पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद को ड्रामा थिएटर बनाना चाहते हैं. उन्होंने मौलाना जरजिस और ओवैसी पर भी तीखी टिप्पणियां कीं.

MAHARASHTRA POLITICS: शरद पवार के एनडीए (NDA) में शामिल होने की अटकलों के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि पीएम मोदी के साथ खड़ा होना पवार के लिए उचित फैसला होगा.

Ram Mandir Scam: अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन को लेकर कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

Kalki Dham Ganga Expressway Connectivity: संभल में तैयार हो रहे श्री कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए 39.9 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है. जानिए इस परियोजना के बारे में..