शनि देव और राशिचक्र (सांकेतिक तस्वीर)
Shani Nakshatra Parivartan: शनि देव बहुत जल्द अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कर्मफलदाता शनि देव 12 मई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. शनि देव इस दिन पूर्वा भाद्रपद के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. शनि के प्रभाव का हर राशि से जुड़े लोगों को सामना करना पड़ता है. कुंडली का शनि अगर असंतुलित है तो व्यक्ति को अनेक प्रकार के काष्टों का सामना करना पड़ता है. वहीं, अगर शनि देव कुंडली में अच्छी स्थिति में हैं तो व्यक्ति को राजा जैसा सुख भोगने से भी कोई नहीं रोक सकता. ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 मई को होने वाला शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए खास है. फिजूलखर्ची पर लगाम लेगगा. जॉब में परिवर्तन हो सकता है. इसके लिए कोई दोस्त आगे आएगा. धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. रुका हुआ धन मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लाइफ पार्टनर की सेहत अच्छी रहेगी. वाहन प्राप्ति की संभावना है. बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पिता से धन लाभ होगा.
परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. धन लाभ के कई योग बनेंगे. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी जो कि शुभ रहेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. धन लाभ के कई अन्य अवसर भी प्राप्त होंगे. बिजनेस में स्थिति अच्छी होगी. जॉब में प्रमोशन का योग है.
परिवार में भाई-बहन का साथ मिलेगा. आमदनी में इजाफा होगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. संपत्ति से लाभ होगा. जॉब में ट्रांसफर की संभावना है. नौकरी में कार्यस्थल पर अतिरिक्त जवाबदेही मिल सकती है. वाहन सुख का सौभाग्य मिलेगा.
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रहेगा. छात्रों को शिक्षा से जुड़े कार्यों में सुधार होगा. शोध करने वाले छात्रों को विदेश यात्रा का योग है. जॉब में तरक्की और लाभ का होगा. मानसिक संतुष्टि मिलेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है.
संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा. बिजनेस में आमदनी बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी. नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिलेगा. लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है.
यह भी पढ़ें: गुरु का हुआ वृषभ राशि में प्रवेश, 2025 तक बृहस्पति देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान; होंगे ये बड़े फायदे
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…