देश

ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को मैसेज दिया..आतंक पर करारा वार किया, PM मोदी की तारीफ करें राहुल गांधी: आचार्य प्रमोद कृष्णम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना ने सटीक जवाब दिया. इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार की तारीफ की है. कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह बहुत अच्‍छी बात है, लेकिन यह बात राहुल गांधी को अच्‍छी नहीं लगी होगी. हालांकि तारीफ तो राहुल गांधी को भी करनी चाहिए थी.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे विपक्ष में वही एक ऐसे नेता हैं जो इस संकट के दौर में देश के साथ खड़े रहे. देश की एकता को मजबूत करने का काम ओवैसी ने किया है.

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमलों का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है. पी. चिदंबरम ने एक लेख में मोदी सरकार की नीति और सेना के युद्ध कौशल की तारीफ की है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन पर कहा कि पाकिस्तान के इतिहास को देखते हुए उस पर यकीन नहीं किया जा सकता. पाकिस्तान धोखा देने वाला देश है. उन्होंने कहा कि भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान को सिंदूर की ताकत, रंग और शौर्य से अवगत करा दिया है. पाकिस्तान जिस तरीके से दुनिया के सामने गिड़गिड़ाया है, उसका पूरा श्रेय देश की सेनाओं और नरेंद्र मोदी की सरकार को जाता है.

अमेरिका की सीजफायर में मदद के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी देश एक-दूसरे से जुड़े हैं और युद्ध कोई भी नहीं चाहता. अगर अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में मदद की पहल की तो भारत भी कई बार दूसरे देशों में हो रहे युद्ध में मध्यस्थता कर चुका है. उन्होंने कहा कि जहां तक भारत और पाकिस्तान का मसला है, दोनों देशों के बीच एक बात स्पष्ट है कि पाकिस्तान एक दगाबाज और धोखेबाज देश है.

उन्होंने कहा कि अब चारों तरफ शांति हो रही है, यह अच्छी बात है. भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को बधाई दी है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

34 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

46 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

60 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago