देश

“खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए…”, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विपक्ष के आरोपों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर विपक्ष के आरोपों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष को इस बात का डर सताता है कि जब तक देश में पीएम मोदी रहेंगे उनकी सत्ता में वापसी तय नहीं है.

“मोदी विरोध में भारत के खिलाफ बोल रहे खड़गे”

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि वे कांग्रेस के बहुत वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन वह बचकानी टिप्पणी कर रहे हैं. विपक्ष को मालूम है कि पीएम मोदी के रहते वह सत्ता में वापसी नहीं कर सकते हैं, इसलिए मोदी विरोध में इतना डूब चुके हैं कि वह भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, जबकि उन्हें भारत के साथ खड़ा रहना चाहिए.

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कांग्रेस की चिंता करें खड़गे

आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि विपक्ष नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं कर रहा है बल्कि वो भारत के सम्मान, शौर्य का अपमान कर रहा है. विपक्ष भारत की बेटियों के सिंदूर का अपमान कर रहा है. मल्लिकार्जुन खड़गे को राफेल पर मजाक नहीं बनाना चाहिए. राफेल हमारे गौरव का प्रतीक है. लेकिन कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है. उन्हें राफेल की नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने सराहा, सबूत चाहिए तो पाकिस्तान जाकर मांगें खड़गे: गिरिराज सिंह

कांग्रेस के अन्य नेताओं के आरोपों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि कांग्रेस में कुछ राहु-केतु हैं जो कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं. लेकिन इसकी चिंता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को नहीं है. भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या है, यह पाकिस्तान सहित पूरा विश्व देख रहा है. पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हमारी सेना कैसे अपने दुश्मनों को करारा जवाब देती है. लेकिन अफसोस की बात यह है कि भारत के विपक्ष के नेताओं को समझ में नहीं आया कि भारत की बेटियों की सिंदूर की ताकत क्या है. जबकि यह पूरी दुनिया जान चुकी है. विपक्ष के नेताओं की ओर से मजाक बनाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago