Twisha Sharma Case Bhopal: ग्लैमर वर्ल्ड की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की सबसे बड़ी कानूनी और कूटनीतिक लड़ाई में तब्दील हो चुका है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद, दिल्ली एम्स (AIIMS) के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में आई 4 सदस्यीय विशेष टीम ने एम्स भोपाल की मॉर्च्यूरी में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया. यह बेहद बारीकी से की गई प्रक्रिया करीब 3 घंटे तक चली, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई है.
12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में हुई इस रहस्यमयी मौत के बाद, जब 13 दिन बाद आखिरकार इंसाफ की उम्मीद में शव सौंपने की कार्रवाई शुरू हुई, तो नजारा बेहद गमगीन था. अर्थी सजने की तैयारियों के बीच ट्विशा की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं, जिसने वहां मौजूद हर आंख को नम कर दिया.
इस मामले ने उस समय एक अभूतपूर्व मोड़ ले लिया जब देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले पर स्वत: संज्ञान (Suo Motu) ले लिया. चीफ जस्टिस की बेंच इस संवेदनशील केस पर सोमवार को सुनवाई करने जा रही है. वहीं दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतका के पिता और पूर्व सैनिकों की मांग पर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने के लिए केंद्र सरकार को अपनी लिखित सहमति भेज दी है.
ट्विशा के आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, साथ ही उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस कस्टडी में समर्थ ने दावा किया है कि शादी के बाद उनके रिश्ते सामान्य थे, लेकिन 17 अप्रैल को ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा. समर्थ के मुताबिक, ट्विशा कहती थी कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी है और घरेलू जिंदगी उसके लिए नहीं है.
ये भी पढ़ें: रीसेट नहीं, अब होगा विस्तार! उथल-पुथल के बीच भारत-अमेरिका का साझा संकल्प; जयशंकर-रूबियो के बीच क्या तय हुआ?
हालांकि, जांच अधिकारी और पुलिस प्रशासन इस थ्योरी को पूरी तरह भ्रामक मान रहे हैं. पुलिस का मानना है कि समर्थ खुद को बचाने के लिए कहानी गढ़ रहा है. घटना की रात (12 मई) का सच जानने के लिए पुलिस उसे क्राइम सीन पर ले जाकर री-क्रिएशन करने की तैयारी में है.
इंसाफ के इस लंबे और दर्दनाक इंतजार को लेकर ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने रुआंसे गले से कहा कि परिवार ने इन 13 दिनों में असहनीय पीड़ा और अनिश्चितता का सामना किया है. हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 13 दिनों की शोक अवधि के भीतर अंतिम संस्कार न हो पाने के दर्द ने परिवार को भावनात्मक रूप से तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार में हर दिन 5 एनकाउंटर, आंकड़ों में देखें कैसे ‘क्राइम फ्री’ हो रहा उत्तर प्रदेश
इसी बीच ट्विशा की बहन स्वाति शर्मा ने आक्रोश जताते हुए कहा, “ससुराल पक्ष के लोग ट्विशा के बारे में इतनी गंदी बातें कह रहे हैं. हम उसकी सास और पति को श्मशान घाट के आसपास भटकने भी नहीं देंगे.” सोमवार को भोपाल जिला कोर्ट में रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने की याचिका पर भी अहम सुनवाई होनी है. twisha sharma case, twisha sharma death, who is twisha sharma, twisha sharma bhopal case, actress twisha sharma, twisha sharma dowry case, twisha sharma husband, Samarth Singh, samarth singh twisha sharma case, twisha sharma latest news, twisha sharma story, twisha sharma video, twisha sharma instagram, twisha sharma marriage, miss pune twisha sharma, twisha sharma body recovery, what happened to twisha sharma, twisha sharma death mystery, Mugguru Monagallu actress, Giribala Singh, deepika nagar statement, bhopal crime news
Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…
Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…
Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…
First Female IIT Director: IIT इतिहास में पहली बार किसी महिला ने संभाली निदेशक की…
Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…