देश

सन्न रह गए वकील…; जिस अदालत में गिरिबाला सुनाती थीं फैसले, उसी कटघरे से मिली 14 दिन की जेल

Twisha Sharma Case Bhopal: राजनीति और न्याय के गलियारों में समय का पहिया कब अर्श से फर्श पर लाकर खड़ा कर दे, कोई नहीं जानता. भोपाल के जिला अदालत परिसर में मंगलवार को एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला. फरवरी 2023 में इसी अदालत से प्रधान जिला न्यायाधीश के पद से पूरे मान-सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुईं पूर्व जज गिरिबाला सिंह आज अपनी ही बहू, मशहूर अभिनेत्री-मॉडल ट्विशा शर्मा की कथित दहेज हत्या के मामले में एक साधारण आरोपी के रूप में कटघरे में खड़ी थीं.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे (ट्विशा के पति) समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने का आदेश दे दिया है.

जब आरोपी बनकर लौटीं ‘साहब’

जब सीबीआई का काफिला भोपाल जिला अदालत पहुंचा, तो वहां वकीलों, मुवक्किलों और कोर्ट कर्मचारियों की भारी भीड़ जमा हो गई. कल तक जो कर्मचारी मैडम जज के सामने सिर झुकाकर फाइलें पेश करते थे, आज वे ही लोग तीसरी मंजिल पर स्थित मजिस्ट्रेट शोभना भालावे के कोर्टरूम की सीढ़ियों और रेलिंग के पास खड़े होकर पूर्व न्यायाधीश को सुरक्षा घेरे में आते देख रहे थे.

खचाखच भरे कोर्ट रूम में दो घंटे से अधिक समय तक चली कार्यवाही के दौरान 65 वर्षीय पूर्व न्यायाधीश लगातार कटघरे में शांत खड़ी रहीं. हालांकि, अपने वकीलों और बेटे समर्थ से बात करते समय उनके चेहरे पर कभी-कभी एक रहस्यमयी मुस्कान भी तैर जाती थी.

मीडिया ट्रायल पर भड़कीं पूर्व जज

सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष का माहौल तब बेहद गर्मा गया जब पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने खुद पर हो रहे ‘मीडिया ट्रायल’ को लेकर कोर्ट के सामने गंभीर आपत्ति जताई. उन्होंने रुआंसे और तीखे लहजे में कहा, “हम जहाँ भी जा रहे हैं, मीडिया कैमरे लेकर हमारे पीछे पहुंच रही है. इससे हमारे परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और हमें अपनी जान का डर सता रहा है.”

उन्होंने सीबीआई द्वारा हाल ही में किए गए सीन-रीक्रिएशन (घटनाक्रम के दोहराव) पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने उनकी गाड़ी को उनके घर से तीन मकान पहले जानबूझकर रोका ताकि मीडिया को फुटेज मिल सके, जबकि गाड़ी सीधे घर के सामने रोकी जा सकती थी.

कोर्ट रूम में तीखी बहस

कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच जमकर जुबानी तीर चले. गिरिबाला सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ जबलपुर कोर्ट परिसर में मारपीट की गई थी. इस दावे पर मृतका ट्विशा शर्मा के पक्ष के वकील भड़क गए और उन्होंने कड़ा विरोध जताते हुए कहा, “जबलपुर कोर्ट परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है. अगर ऐसी कोई बात है, तो फुटेज की जांच करा ली जाए. समर्थ पहले यह साफ करें कि वह उस वक्त कोर्ट में कहाँ छिपे थे?”

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ पूरी हो चुकी है, इसलिए इन्हें जेल भेजा जाए. हालांकि, एजेंसी ने यह खिड़की खुली रखी है कि जरूरत पड़ने पर वे दोबारा पुलिस रिमांड मांग सकते हैं.

भव्य शादी, 13 दिन का सस्पेंस और अब जेल का रास्ता

गौरतलब है कि एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा का विवाह समर्थ सिंह के साथ बेहद भव्य तरीके से हुआ था. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद, बीती 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा की लाश फंदे से लटकी मिली थी. ससुराल पक्ष इसे शुरू से डिप्रेशन और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा है, वहीं ट्विशा के माता-पिता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही उस पर भारी-भरकम दहेज और मानसिक प्रताड़ना का दबाव बनाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: सूर्या हत्याकांड का आफ्टर-इफेक्ट! आसमान से ड्रोन और जमीन पर स्निफर डॉग्स, 15 दिन का अल्टीमेटम जारी

पहले इस मामले की जांच भोपाल पुलिस की एसआईटी (SIT) कर रही थी, लेकिन जनता के भारी आक्रोश और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सहमति के बाद यह केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया. फिलहाल, ‘मैडम जज’ और उनका बेटा अब सलाखों के पीछे 14 दिन गुजारेंगे, जबकि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस मौत के पीछे के आखिरी सच को खंगालने में जुटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

10 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

17 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

22 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

23 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

41 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

46 minutes ago