पद्मजा ने हाथ पर बनवाई पिता प्रतीक यादव की तस्वीर
Padmaja Yadav viral video: बेटी और पिता का रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है. कहते हैं कि मां से ज्यादा बेटी अपने पिता के करीब होती है.पिता से जुड़ाव और लगाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला. हम बात कर रहे हैं अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बेटी पद्मजा की. पद्मजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गईं. सोशल मीडिया यूजर्स पद्मजा के इस वीडियो पर खूब प्यार और स्नेह लुटा रहे है. आप दिखाते हैं पद्मजा का वायरल वीडियो.
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की भतीजी और दिवंगत प्रतीक यादव की बेटी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने हाथ पर टैटू बनवाती दिखाई दे रही हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकती हैं कि पद्मजा इस टैटू में अपने पापा प्रतीक यादव को बेहद प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए टैटू आर्टिस्ट ने कैप्शन में लिखा, उसने कहा ‘आप पापा का फोटो हमारे हाथ में बना दोगे प्लीज.’
पद्मजा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस इस वीडियो पर ढ़ेरों कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि बच्चे को पापा से कितना प्यार था. आंखों में दिख रहा है कभी किसी के साथ ऐसा ना हो. वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि भगवान आपको सब खुशियां दें बच्चा, आपको पिता जी का आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहे.
आपको बता दें कि 13 मई 2026 को प्रतीक यादव की मौत हो गई थी. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत खून के थक्के जमने के कारण हुई. प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने प्रोफ़ेसर डॉ. मौसमी सिंह की अगुआई में किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण “कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स ड्यू टू मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज़्म”. बताया गया. इसका मतलब होता है कि फेफड़ों की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का जमने के कारण सांस और दिल की धड़कन अचानक रुक गई.
भारत एक्सप्रेस
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…