Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, झारखंड में निवेश के कई मुद्दे पर हुई चर्चा

रांची में आज अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच एक अहम बैठक हुई. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड में हुई, जो दो घंटे से भी अधिक समय तक चली.

Gautam Adani met Chief Minister Hemant Soren

गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Gautam Adani: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार अदाणी शुक्रवार शाम रांची में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे. हेमंत सोरेन के साथ उनकी मुलाकात करीब दो घंटे तक चली. इस अवसर पर झारखंड में निवेश से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई. पिछले वर्ष नवंबर में राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद गौतम अडानी की हेमंत सोरेन के साथ यह पहली मुलाकात है.

झारखंड में निवेश निवेश से संबंधित कई मुद्दे पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस पोस्ट के साथ लिखा गया है, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अदाणी समूह के चेयरमैन उद्योगपति गौतम अदाणी ने औपचारिक मुलाकात की. इस मौके पर झारखंड में निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई.”

अदाणी ने सोरेन को एक बार फिर CM बनने पर दी बधाई

गौतम अदाणी शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वे सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इस मौके पर अदाणी ने सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी. चर्चा के बाद रात करीब 10:30 बजे अदाणी सीएम आवास से निकलकर एयरपोर्ट रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें:BSE ने अडाणी के 4 शेयरों पर बढ़ाई सर्किट लिमिट, जाने क्या है शेयर्स का हाल

अदाणी समूह की ओर से गोड्डा में 1600 मेगावाट का पावर प्लंट

अदाणी समूह पहले से ही झारखंड के गोड्डा जिले में 1,600 मेगावाट की क्षमता वाला अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है. इसके अतिरिक्त, गोड्डा के मोतिया गांव में 40 लाख टन क्षमता की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट की स्थापना की योजना पर काम जारी है. इस परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है. इस परियोजना से 2,500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है.

झारखंड में निवेश का किया आह्वान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में भी निवेशकों से झारखंड में निवेश करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार निवेश से जुड़ी परियोजनाओं को हरसंभव सहयोग देगी ताकि राज्य में विकास और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital