अदाणी समूह ने 9 देशों की महिला अंबेसडर्स का किया स्वागत.
Adani Group Hosts Women Ambassadors From Nine Nations: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 से पहले एक विशेष कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप ने गुजरात के खावड़ा और मुंद्रा में समूह की परियोजनाओं में नौ देशों की महिला राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जहां उन्होंने भारत की क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की प्रगति को करीब से देखा.
प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले पश्चिमी भारत के कच्छ जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र खावड़ा का दौरा किया, जहां भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी दुनिया का सबसे बड़ा क्लीन एनर्जी प्लांट विकसित कर रही है.
पेरिस शहर से पांच गुना बड़े क्षेत्र में फैले इस 30 गीगावॉट के सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट से भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को स्वच्छ, किफायती और विश्वसनीय ऊर्जा के माध्यम से पूरा किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल ने देखा कि किस तरह इस परियोजना में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें महिला इंजीनियरों द्वारा संचालित एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (ईएनओसी) भी शामिल है.
इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह, मुंद्रा पोर्ट का दौरा किया, जो देश के कुल समुद्री माल का लगभग 11% और कंटेनर ट्रैफिक का 33% संभालता है. यहां उन्होंने मुंद्रा स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एसईजेड) में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का निरीक्षण किया, जहां वैश्विक कंपनियां एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपनी पूंजी प्रबंधन यात्रा में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 1.06 अरब डॉलर लोन किया रिफाइनेंस
इसके अलावा, उन्होंने अदाणी ग्रुप के अत्याधुनिक सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी दौरा किया, जो रिन्यूएबल एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए भारत के प्रयास में एक प्रमुख परियोजना है. इन स्थानों पर राजदूतों ने भारत के इंडस्ट्रियल, इकोनॉमिक और एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन में योगदान देने वाली महिला पेशेवरों और इंजीनियरों से भी मुलाकात की. इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है.
इस प्रतिनिधिमंडल में भारत में इंडोनेशिया की राजदूत इना कृष्णमूर्ति, भारत में लिथुआनिया की राजदूत डायना मिकेविसिएन, भारत में मोल्दोवा की राजदूत आना तबान, भारत, नेपाल और बांग्लादेश में रोमानिया की राजदूत सेना लतीफ, भारत में सेशेल्स गणराज्य की उच्चायुक्त लालाटिताना अकूशे, भारत में लेसोथो की उच्चायुक्त लेबोहांग वैलेंटाइन मोचाबा, भारत में एस्टोनिया की राजदूत मार्जे लूप, भारत में स्लोवेनिया की राजदूत भारत में मातेजा वोदेब घोष, भारत में लक्जमबर्ग की राजदूत पैगी फ्रांत्जेन शामिल थीं.
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…