देश

बड़ी खबर! सीएम Hemant Soren की भाभी सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Attack On Sita Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, उन पर यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है.

शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं

बताया जा रहा है कि सीता सोरेन पर हमला उस वक्त हुआ जब वह सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं. राहत की बात यह रही कि वक्त रहते ही सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ ने सीता सोरेन पर हमला होने से बचा लिया और देवाशीष घोष को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

पूर्व पीए ने फायरिंग की कोशिश की

जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं. इस दौरान वह एक होटल में रुकीं. जब वह होटल के कमरे में गईं, तो वहां पहले से मौजूद देवाशीष ने उन पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश की. लेकिन, इससे पहले सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से दो पिस्टल बरामद किए.

कहासुनी के बाद माहौल गरमाया

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि पिछले विधानसभा चुनाव में फंड को लेकर चर्चा हो रही थी. उसी को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर हथियार तान दिया.

उन्होंने बताया कि पूर्व पीए देवाशीष अपने साथ देशी पिस्टल रखता था. पूर्व विधायक एक शादी समारोह से आई थीं. उनकी गाड़ी पूर्व पीए चला रहा था. गाड़ी में उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को पता था कि देवाशीष के पास पिस्टल है. मामले की जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात, अब बेहद ही सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं, सरकार लागू करने जा रही ये शानदार योजना

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा नेता सीता सोरेन पर हुए हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें लगता है कि सीता सोरेन जो हैं, वह गलत हाथों में हैं, उनके आसपास के लोग सही नहीं हैं. मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, मामला जानने के बाद ही कुछ कहूंगा. हमारी सरकार सबकी जानमाल की रक्षा करने के लिए खड़ी है. राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त है. यह रघुवर दास की सरकार नहीं है, जहां खुलेआम मॉब लिंचिंग हुआ करता था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

13 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

32 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago