देश

‘करके दिखाते हैं, देश को बनाने में हम भी हाथ बंटाते हैं’ नारे के साथ देश निर्माण में अडानी समूह और इसके कर्मचारियों के खास योगदान को दिखाता है इसका नया विज्ञापन

अडानी समूह देश के सबसे बड़े औद्यौगिक घरानों में से एक है. देश में सड़क से लेकर विनिर्माण और अन्य कई क्षेत्रों में देश की तरक्की के लिए यह समूह तेजी से काम कर रहा है. हाल ही में इस समूह ने एक नया वीडियो जारी किया है. जिसमें समूह और इसके कर्मचारियों के देश निर्माण में उनकी भूमिका को दर्शाता है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अडानी समूह के कर्मचारी स्वयं के कार्यों पर गौरवान्वित होते हैं.

भावनात्मक रूप से यह वीडियों कंपनी के कर्मचारियों का उसके साथ जुड़ाव भी दिखाता है. दरअसल. अडानी समूह द्वारा किए जाने वाले कार्य प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जनसरोकारों से जुड़े हुए हैं. इसी वजह से कंपनी की परियोजनाएं और महत्वपूर्ण हो जाती हैं. अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी ने इस नए विज्ञापन को अपने एक्स पर पोस्ट किया है.

अडानी समूह पर उसके कर्मचारियों को गर्व

तेजी से प्रगति के पथ पर चल रहे भारत के विकास में कंपनी के योगदान पर उसके कर्चमचारियों को गर्व है. वर्तमान में अडानी समूह देश के लिए कुछ सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तत्पर है. यह परियोजनाएं पूरे भारत में लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं. अडानी समूह के कर्मचारियों की भागीदारी से ही यह संभव हो पाया है. वीडियो अडानी समूह के कर्मचारियों के समर्पण और दृढ़ता पर केंद्रित है. वे अपने काम पर स्वामित्व और गर्व महसूस करते हैं.

अडानी समूह की वजह से करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान

देश में हाईवे, एयरपोर्ट से लेकर बंदरगाहों तक और उर्जा क्षेत्र में भागीदारी से लेकर रक्षा और सामाजिक क्षेत्र में समूह अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है. ये परियोजनाएं भारत के लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं. कंपनी उन चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करती है जो भारत के बुनियादी ढांचे के लिए महत्वपूर्ण हैं.

नया वीडियो इस बात पर जोर देता हुआ दिखता है कि पर्दे के पीछे समूह के लिए काम करने वाले कर्मचारी अडानी समूह की उपलब्धियों के पीछे की वास्तविक शक्ति और कंपनी के असली प्रेरक हैं. वीडियो अडानी समूह को भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में अग्रणी कंपनी के रूप में पेश करता है.

Rohit Rai

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

17 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

18 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 hour ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

1 hour ago