भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
India vs England 5th Test: धर्मशाला में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए और 259 रन की बड़ी बढ़त बना ली. हालांकि, इसी बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे. इंजरी के चलते वह फील्डिंग करने के लिए नहीं आए.
मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 218 रन बनाए. इसके जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई. भारत की ओर से पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा (103 रन) और शुभमन गिल (110 रन) ने शतकीय पारी खेली. यही वजह रही कि भारतीय टीम पहली पारी में 477 रन बनाने में कामयाब रही.
धर्मशाला टेस्ट मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में भारत की पारी समाप्त हो गई. इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी जब शुरू हुई तो मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग करते हुए नहीं दिखे. उनकी जगह पर उप कप्तान जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आए. इसी दौरान बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया कि रोहित शर्मा चोटिल है, जिसके चलते वह मैदान पर फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कप्तान रोहित शर्मा पीठ में अकड़न के कारण तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं.
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले मैच से लगातार खेलते हुए आ रहे हैं. उन्होंने इस सीरीज में मैदान पर काफी समय बिताया है. शायद यही कारण है कि इसका असर अब उनके ऊपर दिख रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इसी वजह से शायद वो एहतियात बरतें. हालांकि, अभी तक ये अपडेट नहीं आया है कि वो मैदान पर कब तक आएंगे.
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…