अरुणाचल में सभा को संबोधित करते पीएम मोदी.
PM Narendra Modi Arunachal Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के नाॅर्थ-ईस्ट के दौरे पर हैं. वे शनिवार सुबह 10ः30 बजे अरुणाचल पहुंचे. यहां उन्होंने पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी डबल लेन सेला टनल का उद्घाटन किया. इनकी नींव पीएम मोदी ने ही 2019 में रखी थी.
इस दौरान पीएम ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया.
पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में सभी पूर्वोत्तर राज्यों के साथ शामिल होने का अवसर मिला. आपने ‘मोदी की गारंटी’ के बारे में तो सुना ही होगा. अरुणाचल पहुंच कर आपको इसका मतलब समझ आ जाएगा. पूरा पूर्वोत्तर इसका गवाह है. मैंने 2019 में यहां सेला टनल की नींव रखी और आज इसका उद्घाटन किया गया है. पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा दृष्टिकोण ‘अष्ट लक्ष्मी’ का है. हमारा पूर्वोत्तर दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ व्यापार और पर्यटन के लिए एक मजबूत कड़ी बन रहा है.
आजादी से लेकर 2014 तक पूर्वोत्तर में करीब 10,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ. हालांकि, पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में 6,000 किलोमीटर से ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है. सात दशकों का काम सिर्फ एक दशक में हमने करके दिखाया है. अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर’ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक तरफ, मोदी ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए ईंटें एक साथ रख रहे हैं और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. दूसरी ओर, INDI एलायंस के ‘परिवारवादी’ नेताओं ने मोदी पर हमले तेज़ कर दिए हैं. वे पूछ रहे हैं, “मोदी का परिवार कौन है?. जो लोग मुझे गाली दे रहे हैं, वे ध्यान से सुनें- अरुणाचल की पहाड़ियों में रहने वाला प्रदेश का हर परिवार कह रहा है, “ये मोदी का परिवार है.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि कांग्रेस ने सीमावर्ती गांवों की उपेक्षा की थी और इसे आखिरी गांव कहा था. लेकिन मेरे लिए, यह पहला गांव है और इसलिए हमने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम शुरू किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में हमने (बीजेपी) जो पिछले पांच साल में किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते.
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक…