देश

Lucknow News: डायल-112 की महिला कर्मियों के हंगामा-प्रदर्शन के बाद हटाए गए एडीजी अशोक सिंह, नीरा रावत को मिली जिम्मेदारी

Lucknow News: वेतन वृद्धि के लिए प्रदर्शन करने वाली यूपी डायल 112 की महिला संविदाकर्मियों के हंगामे के बाद एडीजी अशोक सिंह को हटा दिया गया है और आईपीएस नीरा रावत को उनके स्थान पर तैनात किया गया है. बता दें कि दो दिन से महिला कर्मचारी वेतन में वृद्धि की मांग कर रही हैं और इसको लेकर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था और फिर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने लगीं थी, इस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था, जिसको लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था. इसके बाद इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फोटो और वीडियो ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था.

फिलहाल इस मामले में सरकार की किरकिरी होते देख अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में एडीजी अशोक सिंह को हटा कर उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है और उनकी जगह पर आईपीएस नीरा रावत को नई तैनाती दी गई है. बता दें कि नीरा रावत अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन थीं. तो वहीं उधर प्रदर्शनकारी महिला संविदाकर्मी लखनऊ के ईको गार्डन में मौजूद हैं और उनकी सुरक्षा के लिए पीएसी की तैनाती की गई है और वे लगातार वेतन वृद्धि की मांग कर रही हैं. वहीं इस मुद्दे को लेकर राज्यमंत्री जयवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि मांगों पर गौर करके उचित कार्रवाई की जाएगी. हम उचित मुद्दों पर कार्रवाई करेंगे. इसी के साथ मंत्री ने ये भी कहा कि वे हमारे कर्मचारी हैं. उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: दिवाली से पहले वेतन वृद्धि को लेकर यूपी-112 की महिलाकर्मियों का प्रदर्शन, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

किया जा रहा है अन्याय

महिला कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले सात सालों से काम कर रही हैं और एक बार भी उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया. कर्मचारी हर्षिता ने कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि हमारा वेतन ईआरएस 11,800 से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाए क्योंकि हम पिछले 7 सालों से सेवाएं दे रहे हैं और इस बीच कोई वेतन वृद्धि नहीं की गई है, जो कि हम लोगों के साथ साफ अन्याय है. तो वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने बताया कि इस बार उन लोगों को नौकरी तो दी गई लेकिन ऑफर लेटर नहीं दिया गया है. जबकि अब नई नियुक्तियां की जा रही हैं. इसी अन्याय के खिलाफ ही हम प्रदर्शन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

13 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

39 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

52 minutes ago