अद्वैत चैतन्य महाराज.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार को नवी मुंबई में हिन्दू समाज की तरफ से विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए थे.
इस्कॉन के प्रतिनिधि अद्वैत चैतन्य महाराज ने कहा कि सहिष्णुता आज हिंदुओं की सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है. वही बांग्लादेश, जिसके लिए कभी हिंदुओं ने संघर्ष किया था, आज वहां उन पर अत्याचार हो रहा है. यह अब जरूरी हो गया है कि सभी हिंदुओं को एक साथ आना होगा और इन अत्याचारों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना होगा. पूरे देश में करीब सौ करोड़ हिन्दू हैं और अगर आधे भी सड़क पर उतर आएं तो दुनिया को हिंदुओं की ताकत का एहसास हो जाएगा.
आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने रविवार को सहारनपुर में कहा कि जब साथ खड़े होने का समय हो और आपको काम याद आ जाए तो समझ लेना आपका धर्म संकट में है. बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार के विरोध में ये विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. सहारनपुर का हिंदू समाज एक हो रहा है और ये संदेश दे रहा है कि न तो हिंदू बंटेगा और न ही हिंदू कटेगा.
यह भी पढ़ें- Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ दिल्ली में VHP का UN कार्यालय के सामने प्रदर्शन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए भारतीय सरकार से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की.
-भारत एक्सपप्रेस
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…
CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…
Lucknow News: लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से हड़कंप…