देश

Delhi: सीएम आतिशी और केजरीवाल ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली के दो नामी स्कूल डीपीएस आरके पुरम और जीडी गोयनका को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया और भाजपा पर निशाना साधा.

सीएम आतिशी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली में रोजमर्रा होने वाली फिरौती, हत्याओं, गोलीबारी की घटनाओं के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की ऐसी बदहाल हालत पहले कभी नहीं रही. भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली वालों को सुरक्षा देने के अपने इकलौते काम में फेल हो चुकी है.”

अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा, “दिल्ली वालों ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं देखी थी. अमित शाह को आकर दिल्ली वालों को जवाब देना चाहिए.” केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक निजी न्यूज चैनल के पोस्ट को शेयर किया, जिसमें दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बारे में कहा गया है.

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

गौरतलब है कि रविवार सुबह दिल्ली के दो बड़े नामी स्कूल डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया है. धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अपने बयान में डीपीएस और जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल जांच में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध तथ्य बाहर निकलकर सामने नहीं आया है. इससे पहले 20 नवंबर को रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. वहीं, तमिलनाडु के एक सीआरपीएफ स्कूल को भी 21 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हाल ही में जितने भी स्कूलों, एयरलाइंस, होटलों और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, वो सभी झूठी ही साबित हुईं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

12 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

16 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

31 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

37 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

48 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

56 minutes ago