देश

दिल्ली के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसमें कई नामी स्कूल भी शामिल हैं.  डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया है. धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे.

DPS और जीडी गोयनका को मिली धमकी

पुलिस ने अपने बयान में डीपीएस और जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल जांच में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध तथ्य बाहर निकलकर सामने नहीं आया है.

इससे पहले 20 नवंबर को रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. वहीं, तमिलनाडु के एक सीआरपीएफ स्कूल को भी 21 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

स्कूल के पास विस्फोट

20 अक्टूबर को दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में विस्फोट हो गई थी. इससे आसपास की दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे. एक खालिस्तानी समर्थक टेलीग्राम ग्रुप ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उस टेलीग्राम के बारे में जानकारी जुटाई.

यह भी पढ़ें- Delhi: IPS Rahul Balhara पर युवक का सिर फोड़ने का आरोप, शिकायत की तो पुलिस ने पीड़ित से ही कहा- हाजिर हो

एयरलाइंस को मिलीं धमकियां

हाल ही में कई स्कूलों, एयरलाइंस, होटलों और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. हालांकि अंत में यह घटनाएं झूठी साबित हुई हैं. संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा था कि एयरलाइनों को मिलने वाली झूठी धमकियों की संख्या 2023 में 122 से बढ़कर 2024 में 994 हो गई है, जो 714.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. जून में एयरलाइनों को 666 बम धमकियों वाली कॉल मिली हैं. जून में ऐसी 122 धमकियां मिल चुकी हैं. वहीं, सितंबर और अक्टूबर 2023 में 15 धमकियों वाली कॉल दर्ज की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

14 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

42 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

53 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago