देश

19 साल बाद फिर हाथ मिलाएंगे राज-उद्धव ठाकरे? दोनों ने मतभेद भुलाने के संकेत दिए, बोले- हमारे लिए महाराष्ट्र फर्स्ट

Shiv Sena MNS Alliance News: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 19 साल पहले अलग हुए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे अब एक बार फिर साथ आने के संकेत दे रहे हैं. राज ठाकरे ने अभिनेता महेश मांजरेकर के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि उनके और उद्धव के बीच राजनीतिक मतभेद और झगड़े छोटे हैं, अगर महाराष्ट्र की भलाई के लिए हमें साथ आना पड़े, तो ये कोई बड़ी बात नहीं होगी.

राज बोले- महाराष्ट्र पहले, हमारे मतभेद बाद में

राज ठाकरे ने स्पष्ट किया कि उनका किसी के प्रति कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सभी मराठी राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए और राज्य के हित में एक साथ काम करना चाहिए. उनका मानना है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो यह बिल्कुल संभव है.

उद्धव का जवाब- मेरी तरफ से कोई झगड़ा नहीं

राज के बयान के बाद उद्धव ठाकरे ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से कभी कोई झगड़ा नहीं था. इससे दोनों नेताओं के बीच रिश्ते सामान्य होने की संभावना बढ़ गई है.

एकनाथ शिंदे और भाजपा पर भी बोले राज ठाकरे

राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे किसी और के अधीन काम नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने शिवसेना छोड़ी, तब भी कई विधायक उनके पास आए थे लेकिन उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के बाद किसी के अधीन नहीं रहने का निर्णय लिया.

राजनीति में सब कुछ संभव, भाजपा पर रूख नरम

राज ठाकरे ने भाजपा के साथ जाने की संभावनाओं पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती, लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है. यह बयान भविष्य में संभावित गठबंधन की ओर भी इशारा करता है.

पिछले चुनाव में दोनों की स्थिति कमजोर रही थी

2024 के विधानसभा चुनाव में राज और उद्धव दोनों की पार्टियों को बड़ा झटका लगा था. उद्धव की यूबीटी को केवल 20 सीटें मिलीं, जबकि राज की मनसे एक भी सीट नहीं जीत पाई.

यह है राज और उद्धव के विवाद का बैकग्राउंड

राज ठाकरे 1989 से शिवसेना में सक्रिय थे और युवाओं में खासे लोकप्रिय रहे. लेकिन 2005 में पार्टी में अहम पदों को लेकर हुए मतभेद के चलते उन्होंने शिवसेना छोड़ दी और 2006 में MNS की स्थापना की.

यह भी पढ़िए: गृह मंत्री अमित शाह से मिले मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, जानिए दोनों में क्या बातचीत हुई

Bharat Express Desk

Recent Posts

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

1 minute ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

14 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

25 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

36 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

44 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

45 minutes ago