LiHab Center In India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ल्ड लिवर डे के अवसर पर ILBS (इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी साइंसेज) द्वारा आयोजित ‘Healthy Liver-Healthy India’ कार्यक्रम में भाग लिया और LiHab Centre, HEALD इनीशिएटिव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने एक विशेष कार्टून कैटलॉग भी जारी किया.
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने जिगर-स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि “स्वस्थ जिगर न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूत बनाता है.”
उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का यह आह्वान कि लोग स्वस्थ आहार अपनाएं और जीवनशैली में सुधार लाएं, एक सशक्त भारत के निर्माण में मदद करेगा.
अपने जीवन का उदाहरण देते हुए गृह मंत्री ने बताया कि मई 2020 से उन्होंने अपनी जीवनशैली में बड़े बदलाव किए हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि पानी, संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं.
शाह ने कहा कि आयुष मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है कि लोग बीमार ही न हों. उन्होंने यह भी बताया कि आज कई बड़े एलोपैथिक अस्पतालों में भी आयुष विंग खोले जा रहे हैं, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर लिवर दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक रहने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम, जैसे तेल का सेवन कम करना, दीर्घकालीन रूप से बहुत फ़ायदेमंद हो सकते हैं.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…