देश

Lucknow: माफिया संजीव जीवा की हत्या के बाद लखनऊ कोर्ट परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना आईडी कार्ड एंट्री नहीं

अनुज कुमार

Lucknow: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद लखनऊ कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गुरुवार को परिसर में हर आने-जाने वाले वकीलों व आम जनता की आईडी यानी पहचान पत्र चेक कर ही अंदर प्रवेश दिया गया. इसी के साथ हर आने-जाने अधिवक्ताओं व लोगों की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है. संजीव जीवा हत्याकांड का आरोपी विजय यादव KGMU के ट्रामा सेंटर में भर्ती है. यहां पर उसका पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है.

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि हमलावर विजय यादव का इलाज पुलिस सुरक्षा के बीच किया जा रहा है. वहीं खबर सामने आ रही है किआरोपी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ट्रामा सेंटर में कैम्प कर रहे हैं. साथ ही जिलाधिकारी भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं. बता दें कि लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के भीतर गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में एक बच्ची के साथ ही कई लोगों को गोली लगी है. सभी का इलाज केजीएमयू में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: लड़की को भगाने के आरोप में आजमगढ़ जेल में भी रहा है माफिया जीवा को गोली मारने वाला विजय यादव, 22 मार्च को निकला था लखनऊ के लिए, पिता ने बयां की पूरी कहानी

इस घटना के बाद से लखनऊ के वकीलों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं और वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. इसी वजह से वे आज हड़ताल पर हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा है. वहीं गुरुवार को कोर्ट में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रही. हर आने जाने वाले वकीलों की आईडी -चेक की जा रही है और मेटल डिटेक्टर के जरिए भी चेकिंग की जा रही है. बता दें कि संजीव जीवा का कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी नाम सामने आया था. संजीव जीवा को दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में गोली मारी गई थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के बाद पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 minute ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

5 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

17 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

18 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

34 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

37 minutes ago