खेल

WTC Final: ट्रेविस हेड ने शतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड, टीम इंडिया की बढ़ाई टेंशन

Travis Head, WTC Final 2023: डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में ट्रेविड हेड शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. टीम इंडिया के खिलाफ उनकी शानदार शतकीय पारी ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है. हेड की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के शुरुआत में ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारतीय पेस अटैक ने शुरुआत में इस बल्लेबाज को खूब छकाया. कई बार तेज रफ्तार की गेंद उनके शरीर पर लगी और वो दर्द से कराहते नजर आए. लेकिन हेड ने हार नहीं मानी और क्रीज पर डटे रहे. दूसरे दिन इस बल्लेबाजो को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार जरूर बनाया. मगर तब तक वो अपना काम कर चुके थे. हेड ने 163 रन की अहम पारी खेली.

ट्रेविस हेड ने शतक के साथ बनाए कई रिकॉड

ट्रेविस हेड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही वह क्लाइव लॉयड और सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. इसी के साथ वो आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही उनके नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सबसे बड़ा निजी स्कोर भी है.

ये भी पढ़ें: WTC Final: अश्विन को बाहर बिठाना, टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी… रोहित-द्रविड़ की चालाकी पड़ी भारत पर भारी, इन दिग्गजों ने जमकर लगाई क्लास

Steve Smith loves batting at The Oval 😍

Third century at the ground for the Aussie star ⭐

Follow the #WTC23 Final 👉 https://t.co/wJHUyVnX0r pic.twitter.com/jnZP7Z757F

— ICC (@ICC) June 8, 2023

WTC की सबसे बड़ी साझेदारी

डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा नजर आ रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन जोड़े. इसमें सबसे बड़ा रोल रहा ट्रेविस हैड का रहा. हेड का पूरा साथ दिया स्टीव स्मिथ ने, इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी की. एक समय था जब भारतीय गेंजबाज पूरी तरह से कंगारू बल्लेबाजों पर हावी थे लेकिन हेड-स्मिथ की शानदार पारी ने टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

6 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

33 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago