आस्था

JK News: जम्मू-कश्मीर में बना तिरुपति बालाजी जी का भव्य मंदिर, आज से होंगे दर्शन

JK News: जम्मू-कश्मीर के मजीन में सुंदर शिवालिक जंगलों के बीच तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर बनाया गया है. मंदिर के कपाट गुरुवार यानी आज से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर का उद्घाटन करेंगे. 62 एकड़ जमीन पर बना यह मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है. प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इससे केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, मंदिर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह भी वर्चुअल रुप से शामिल होंगे.

30 करोड़ की लागत से बनाया गया है मंदिर

बता दें कि करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के बाहर बना छठा बालाजी मंदिर है. अन्य पांच बालाजी मंदिर हैदराबाद, चेन्नई, कन्याकुमारी, दिल्ली और भुवनेश्वर में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने बनाए हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार को मजीन में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर का उद्घाटन करेंगे. टीटीडी के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने पहले कहा था, “मंदिर का उद्घाटन 8 जून को होगा और इसे भक्तों के लिए मुफ्त में खोला जाएगा.”

यह भी पढ़ें: Dhan Prapti Ke Upay: रोज सुबह कीजिये ये काम, चारों तरफ से खिंचकर आएगा पैसा!

3 जून से ही मंदिर में हो रहा है अनुष्ठान

रेड्डी ने यह भी कहा कि मंदिर जम्मू और कटरा के बीच के मार्ग पर पड़ता है, जहां माता वैष्णो देवी मंदिर स्थित है. उन्होंने यह भी बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर खोलने से पहले 3 जून से मंदिर में आवश्यक अनुष्ठान शुरू हो गए थे. जम्मू में मंदिर का निरीक्षण करने वाले रेड्डी ने कहा, “तिरुमाला में जो भी व्यवस्था और प्रथा अपनाई जा रही है, उसका पालन यहां भी किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago