देश

चंपई सोरेन के इलाके में पहुंचकर बोले हेमंत सोरेन, ‘भाजपा के नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब देंगे’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सरायकेला-खरसावां पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी पर उनकी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया. ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत कोल्हान प्रमंडल की महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2019 में “जिस दिन हमारी सरकार बनी, उसी दिन से सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा जाना लगा”.

हेमंत सोरेन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को जिन प्रदेशों में सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं मिलता है, वहां धन-बल की बदौलत और ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों के जरिए विधायकों, मंत्रियों को डराकर सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र करते हैं. हम भाजपा के नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब देंगे.”

उन्होंने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं तो एक बार फिर ये कभी आदिवासी-मुस्लिम, कभी हिंदू-मुस्लिम तो कभी अगड़ा-पिछड़ा के नाम पर लड़ाने वाले भाषण दे रहे हैं. इनके नेताओं को सभी अल्पसंख्यक बांग्लादेशी और घुसपैठिए दिखते हैं. ये लोग समाज को बांटने और जहरीले भाषण देने के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम जैसे राज्यों से नेताओं को बुला रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक लड़ाई में नहीं टिक पाती है तो लोगों को तरह-तरह से दिग्भ्रमित करने की कोशिश करती है.

हेमंत सोरेन ने कहा, “हम इनके खिलाफ संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं. संघर्ष में थोड़ी-बहुत खरोंच जरूर आएगी, लेकिन हम सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर जैसे वीरों की धरती के लोग हैं. हमारी आवाज न तो कभी खत्म हुई है और न होगी.”

सोरेन ने कार्यक्रम में कोल्हा प्रमंडल के तीन जिलों सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम की करीब साढ़े छह लाख महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए. इस मौके पर मंत्री बेबी देवी, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरुआ, सत्यानंद भोक्ता के अलावा कोल्हान क्षेत्र के कई विधायक उपस्थित रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी में जाने की घोषणा की है. इसे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन की जासूसी करने के आरोपों को लेकर झारखंड में सियासी बवाल, भाजपा ने जांच की मांग की

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago