देश

जी-20 बैठक का सफल आयोजन कराने के बाद अमरनाथ यात्रा की तैयारी में जुटी भारतीय सेना

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जी-20 की बैठक के सफल आयोजन के बाद अब भारतीय सेना अमरनाथ की पवित्र यात्रा को लेकर तैयारियों मे जुट गई है. भारतीय सेना ने जी-20 की बैठक को लेकर आश्वासन दिया था कि शांतिपूर्ण तरीके से इस कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए सेना प्रतिबद्ध है. जिसे सेना ने अपने ध्येय वाक्य ‘स्वयं से पहले सेवा’ को सत्य साबित करते हुए आतंकी खतरों के बीच सम्मेलन को पूरा कराया.

भारतीय सेना के कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने बताया कि अब कश्मीर की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है. सेना ने घाटी के माहौल को बदलने में बड़ी सफलता हासिल की है. पूरी तरह से स्थिति को कंट्रोल कर आतंक से पीड़ित कश्मीर के वातावरण को सुरक्षित किया है. लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने में भी कामयाबी मिली है. उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना सेना के लिए बड़ी जिम्मेदारी थी. जिसे सेना ने अच्छे से निभाया है. औजला ने ये भी कहा कि सेना घुसपैठ को रोकने में पूरी तरह से मजबूत है. इस साल कोई भी घुसपैठ नहीं हुई है. ले. अमरदीप सिंह औजला ने आगे कहा, क्षेत्र में कट्टरपंथी के प्रयास जरूर बढ़े हैं, लेकिन सेना ने इनके प्रभावों को काफी हद तक कम कर दिया है.

यह भी  पढ़ें- पटना में 23 जून को एक मंच पर जुटेंगे विपक्षी नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव पर होगा मंथन

अमरदीप सिंह औजला ने कहा कि कट्टरता उन जगहों पर हावी है जहां पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर इसके प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश की जाती है. यहीं से युवा इनके प्रभाव में आते हैं. रेडिकलाइजेशन की कोशिशें बढ़ी हैं, लेकिन अब युवाओं को भी अहसास हो गया है कि गलत क्या है और सही क्या है. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए मेरा संदेश है कि सही और गलत के बीच के अंतर को समझें. इसके फर्क का फैसला खुद युवाओं को करना होगा. औजला ने बढ़ते ड्रग आधारित आतंकवाद पर चिंता जाहिर की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

32 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

32 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

35 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

51 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

52 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago