देश

पीएम मोदी ने प्लेन क्रैश वाली जगह का किया मुआयना, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात के बाद एयरपोर्ट पर की समीक्षा बैठक

Ahmedabad Air India Plane Crash:  अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद आज पीएम मोदी (PM Modi) अहमदाबाद पहुंचे हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने घटनास्थल का मुआयना किया. निरीक्षण के बाद पीएम मोदी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल डॉक्टरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे. दूसरी ओर घटना स्थल पर स्निफर डॉग्स का स्क्वाड बुला लिया गया है. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. हादसे की जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है.

कल क्रैश हुआ था प्लेन

गुरुवार को गुजरात के सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट (SVPAI) से लंदन के लिए उड़ा प्लेन अचानक क्रैश हो गया. प्लेन 12 चालक दल सहित 242 लोगों को लेकर अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. प्लेन में सवार 242 यात्रियों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: DGCA के निरीक्षण में एयर इंडिया के आंतरिक सुरक्षा ऑडिट में पाई गईं खामियां

दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 के रूप में संचालित हो रहा था. उड़ान के ठीक 5 मिनट के अंदर 1.43 बजे तक प्लेन क्रैश हो गया. इसके बाद करीबन 2 बजे के करीब अधिकारिक रूप से खबर आई की प्लेन क्रैश हो गया है. क्रैश की खबर देश और दुनिया में तेजी से फैल गई.

PM Modi ने जताया शोक

अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

8 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

10 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

13 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

29 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 hours ago