दुनिया

‘दुख की घड़ी में हम भारत के साथ’, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे (plane crash) ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शोक व्यक्त किया है.

Plane Crash पर दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामफोसा ने लिखा, “दक्षिण अफ्रीका की संवेदनाएं भारत, ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा की सरकारों और लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अहमदाबाद में आज (गुरुवार को) हुए हृदय विदारक हवाई हादसे में अपने नागरिकों को खो दिया. हम आपके दुख में शामिल हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर किया पोस्ट

जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हूं. इटली सरकार और अपनी ओर से मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और इस दुख की घड़ी में भारतीय लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करती हूं.”

यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, “भारत से अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर आई है. इस भयानक क्षति के पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. हम आपके दर्द को साझा करते हैं. यूरोप इस दुख की घड़ी में भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.”

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “अहमदाबाद में 242 यात्रियों को ले जा रहे एयर इंडिया विमान की दुखद दुर्घटना से स्तब्ध हूं. हम सभी शोक संतप्त लोगों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना में शामिल हैं. बांग्लादेश इस कठिन समय में भारत के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता में खड़ा है.”

यह भी पढ़ें- Ahmedabad plane crash: Plane Crash से पहले मौत की आखिरी सेल्फी ! राजस्थान के एक परिवार के 5 लोगों की मौत

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमरा दिसानायके ने कहा, “अहमदाबाद के पास एयर इंडिया की उड़ान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से बहुत दुखी हूं. हम विमान में सवार सभी प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. नागरिक का हताहत होना भी उतना ही दुखद है, जिनमें युवा मेडिकल छात्र भी शामिल हैं, जिनका जीवन और भविष्य इस त्रासदी से प्रभावित हुआ है. इस गहरे दुख की घड़ी में, श्रीलंका के लोग भारत के साथ एकजुटता में खड़े हैं.”

भारत स्थित ईरानी दूतावास में विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. दूतावास के बयान में कहा गया, “इस्लामी गणराज्य ईरान यात्री विमान की दुखद दुर्घटना पर अपना गहरा दुख और हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. हम भारत सरकार और भारत के लोगों, विशेष रूप से पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. हम इस हृदय विदारक घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं. हम दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़े हैं.”

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “हम भारत के अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हैं. हम प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम आने वाले दिनों में उनके लिए शक्ति और स्वास्थ्य लाभ की आशा करते हैं.” गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया. विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

33 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

1 hour ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

8 hours ago