Agra Serve Omaxe Mall cracker blast incident
Agra Serve Omaxe Mall cracker blast incident: आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित ‘सर्व ओमेक्स मॉल’ में सोमवार शाम अचानक हड़कंप मच गया. मॉल की पार्किंग में कार सवार कुछ नाबालिगों ने कथित रूप से तेज धमाके वाले पटाखे फोड़ दिए. बेसमेंट पार्किंग में हुए इस धमाके की गूंज से मॉल में खरीदारी कर रहे ग्राहकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत फैल गई. अचानक हुई इस आवाज से कुछ समय के लिए लोग किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गए.
मॉल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक होंडा कार में सवार होकर तीन लड़के और एक लड़की मॉल परिसर पहुंचे थे. आरोप है कि सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर ये लोग जबरन पार्किंग एरिया में दाखिल हुए और वहां आतिशबाजी कर दी. पार्किंग के बंद दायरे में पटाखों का शोर इतना तेज था कि मॉल के ऊपरी हिस्सों तक उसकी गूंज सुनाई दी, जिससे सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए.
धमाके के तुरंत बाद मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और भागने का प्रयास कर रहे तीन लड़कों को मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची न्यू आगरा थाना पुलिस ने चारों नाबालिगों (तीन लड़के और एक लड़की) को अपनी हिरासत में ले लिया.
यह भी पढ़ें: हर हफ्ते लगती है कलेक्टर की ‘क्लास’, हजारों बेटियों की बदली जिंदगी
यह पूरी घटना और आरोपियों की हरकत मॉल परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. मॉल प्रबंधन ने इस हुड़दंग की पूरी फुटेज पुलिस को सौंप दी है. पुलिस द्वारा कार की तलाशी लिए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गाड़ी की डिक्की से भारी मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी का सामान मिला है. हालांकि, पुलिस इस बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही करेगी.
मॉल के मालिक सर्वप्रकाश कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार सवार युवकों की इस हरकत के बाद सुरक्षा गार्ड्स ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया. वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि हिरासत में लिए गए चारों आरोपी शुरुआती जांच में नाबालिग पाए गए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ युवाओं की कोई खतरनाक शरारत थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.
भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…